मध्य प्रदेश

बिजली की मांग को लेकर वार्डवासियों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

सिलवानी । शुक्रवार को सिलवानी नगर परिषद क्षेत्र के आमापानी कॉलोनी रानीपुरा रोड वार्ड न. 1 में बिजली पहुचाने एवं रोड लाईट खम्बे लगवाने की मांग को लेकर एसडीएम के नाम तहसीलदार सीजी गोस्वामी को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में उल्लेख किया है कि आमापानी कॉलोनी रानीपुरा वार्ड न0.1 के हम सभी प्रार्थीगण लगभग 15 वर्षों से नगर परिषद के नगरीय क्षेत्र में सम्मिलित किया गया है वार्ड न0.1 रानीपुरा नगरीय क्षेत्र कोई भी सुविधा नही दी गई है। अनुविभागीय अधिकारी, नगर कार्यालय नगर परिषद व बिजली ऑफिस में एवं विधायक महोदय जी को अनेकों आवेदन दिये इसके पश्चात कोई कार्य नहीं किया गया।
वार्डवासियों ने बताया कि अवेदन की दिनांक 11 जुलाई 2018, 03 अगस्त 2018, 08 अगस्त 2018, 22 अगस्त 2018, 05 अगस्त 2019, 01 जुलाई 2022, 25 फरवरी 2023, 25 अप्रैल 2023 को दिए गए परंतु आमापानी कॉलोनी, रानीपुरा रोड पर 15 वर्षों से नगरीय बिजली का कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है। साथ ही आमापानी कॉलोनी वार्ड न0 01 में रानीपुरा रोड से लगकर मुकेश कुशवाहा के घर तक सी.सी. सड़क निर्माण अभी तक शुरू नहीं किया गया। अधिकारियों से कार्य सम्बंधित विवरण मांगने पर अधिकारियों द्वारा कहा जाता है कि हमारे पास कार्य करने के लिए बजट नहीं है।
वार्ड वासियों ने प्रशासन से मांग है की तीन दिवस में तत्काल समस्याओं का निवारण किया जाये निवारण न होने पर आमापानी के सभी सदस्यों द्वारा धारना प्रदर्शन शुरू किया जायेगा। जिसकी समस्त जबाबदेही संबंधित कार्यालयों के पदाधिकारियों की होगी।

Related Articles

Back to top button