2 पक्षों के जमीन विवाद में चली गोलियां: सरपंच प्रतिनिधि और भाई की मौत, पटवारी-कोटवार समेत 5 लोग घायल
सड़क की नाली की नपती की जा रही थी अतिक्रमण हटाने पर विवाद
रिपोर्टर : मधुर राय
बरेली । रायसेन जिले के उदयपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम कुचवाडा में मंगलवार की शाम लगभग सात बजे जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। जिसमें जमकर गोलियां चलीं। गोलीबारी में एक पक्ष के दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर घायल हुए हैं, जबकि दूसरे पक्ष से दो लोग घायल हुए हैं। एक पक्ष के मृतकों और घायलों को बरेली अस्पताल तो दूसरे पक्ष के घायलों को उदयपुरा अस्पताल भेजा गया।
ग्राम कुचवाड़ा मे पटवारी अजय एवं सचिव के द्वारा सड़क की नाली की नपती की जा रही थी अतिक्रमण हटाने पर विवाद इतना गंभीर रूप ले बेठा कि आरोपी राममूर्ति रघुवंशी ने सरपंच प्रतिनिधि जितेंद्र रघुवंशी उर्फ प्रमोद रघुवंशी एवं भाई विवेक रघुवंशी को गोली मार दी जिससे दोनो की मृत्यु हो गयी। पुलिस मौके पर पहुँच गई है।
शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल बरेली लाया गया है। गांव में पुलिस फोर्स तैनात किया गया है।
पुलिस अनुविभाग अंतर्गत आने वाले उदयपुरा तहसील के ग्राम कुचवाड़ा में सड़क के किनारे नाली निर्माण हेतु राजस्व निरीक्षक की उपस्थिति में जमीन नपती के दौरान खूनी संघर्ष चली गोलियां ।
जानकारी के अनुसार जमीन नपती को लेकर रघुवंशी समाज के 2 पक्षों में विवाद इतना बढ़ गया कि एक-दूसरे पर बंदूकों से हमला कर दिया, जिससे गांव की सरपंच रचना रघुवंशी के पति जितेंद्र रघुवंशी उर्फ प्रमोद और उसके भाई विवेक रघुवंशी की मौत हो गई। जबकि रमाकांत रघुवंशी, अजय धाकड़ सहित महिला पटवारी घायल हुए हैं। वहीं, हमला करने वाले परिवार से भी 2 लोगों के साथ पटवारी और ग्राम कोटवार घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए बरेली और उदयपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने एक को सीने में और एक को पीछे से गोली मारी गई है।
पूरा घटनाक्रम जमीन नपती के दौरान हुआ है विवाद घायलों में पटवारी ओर ग्राम कोटवार, सचिव शामिल है, एक ही परिवार के है मृतक ओर घायल
घटना के तत्काल बाद परिजन घायल और मृतकों को सिविल अस्पताल लेकर आए सूचना लगते ही बड़ी मात्रा में पुलिस बल और घायलों के परिजन सिविल अस्पताल पहुंचे।
चुनावी रंजिश है विवाद की जड़
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमृत मीणा ने बताया कि विवाद की वजह चुनावी पुरानी रंजिश है, इनकी जमीन के बीच में से सरकारी रास्ता निकला था। आज उसी की नपती की जा रही थी। इसी दौरान दोनों पक्षों में विवाद हो गया और विवाद बढ़ते देख एक-पक्ष ने दूसरे पक्ष पर गोली चला दी, जिसमें सरपंच पति सहित उसके भाई की मौत हुई है। पटवारी कोटवार सहित 7 लोग घायल हुए हैं। सुरक्षा की दृष्टि से गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है। उदयपुरा के अलावा आस-पास के थानों से भी बल को बुलाया गया है। वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं।



