मध्य प्रदेश
हर्षित लोधी ने नीट क्वालीफाई कर कुलुआ ग्राम का नाम रोशन किया
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
तेजगढ़ । दमोह जिले के तेजगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत कुलुआ निवासी हर्षित लोधी पिता गजेंद्र सिंह ने नीट 2023 क्वालीफाई कर अपने परिवार एवं ग्राम का नाम रोशन किया।
हर्षित की नीट सफलता पर गांव आने पर परिवार और ग्राम के लोगों ने मिठाई खिलाते हुए स्वागत किया। हर्षित के एमबीबीएस चयन होने पर तेजगढ़ थाना प्रभारी धर्मेंद्र उपाध्याय, गैसाबाद थाना प्रभारी अरविंद्र सिंह, महेंद्र दीक्षित, हरी सींग यादव जनपद सदस्य तेजगढ़, मनोहर सिंह ठाकुर, सरपंच भोजराज जैन दिनारी, धरम चंद्र जैन, धनकुमार विशवकर्मा, शोयब खान,माधव मासाब, बैजनाथ मासाब सहित तेजगढ़ क्षेत्र वासियों ने शुभकामनाएँ एवं बधाई दी है।



