मध्य प्रदेशराजनीति

सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता गांवों में डोर टू डोर जाकर मोदी सरकार के विकास कार्यों को लोगों को बताएं: अग्रवाल

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद,
बेगमगंज । क्षेत्रीय विधायक ठाकुर रामपाल सिंह एवं रायसेन जिले के संगठन प्रभारी सुधीर अग्रवाल ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ टिफिन पर चर्चा की गई। बैठक में सिलवानी विधानसभा के भाजपा पदाधिकारियों के साथ अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित विधानसभा स्तरीय कार्यक्रम में टिफिन भोज का आयोजन किया गया। जिसमें कार्यकर्ता और पदाधिकारी अपना टिफिन घर से लेकर पहुंचे और सभी ने साथ में भोजन किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक रामपाल सिंह ने केंद्र की मोदी सरकार के विकास कार्यों को विस्तार पूर्वक बताया। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण, जन-धन योजना, किसान सम्मान निधि, उज्जवला योजना, जल जीवन मिशन, फसलों की बढ़ाई गई एमएसपी दर, नरेंद्र मोदी सरकार की प्रसिद्ध उपलब्धियां रही हैं ।
इस दौरान जिले के संगठन प्रभारी सुधीर अग्रवाल ने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी की मोदी सरकार दुनिया का नेतृत्व कर रही है। उसका श्रेय भाजपा के कार्यकर्ताओं के साथ ही देश की 140 करोड़ जनता को जाता है ।
इस अवसर पर विधानसभा प्रभारी विष्णु रावत, मंडल अध्यक्ष कमल सिंह साहू, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष जगदीश लोधी, सुल्तानगंज मंडल अध्यक्ष जगन्नाथ यादव, सिलवानी मंडल अध्यक्ष विजय शुक्ला, सिलवानी पूर्व मंडल अध्यक्ष आशीष रघुवंशी, जनपद अध्यक्ष तरबर सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष संदीप लोधी, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि पुष्पेंद्र सिंह ठाकुर, जिला मंत्री सुरेश ताम्रकार, सहित बड़ी संख्या में सिलवानी विधानसभा के कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button