लुटेरी दुल्हन 85 हजार लेकर भागी, मडियादो थाना क्षेत्र के कनकपुरा गांव की घटना
पीड़ित ने पुलिस में की शिकायत, गहने बचे
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
मडियादो । जिले के मडियादो थाना क्षेत्र में फिर एक बार लुटेरी दुल्हन पति को 85 हजार का चूना लगाकर रफूचक्कर हो गई। इस ठगी के बाद पीड़ित पति ने पुलिस में शिकायती आवेदन देकर संबंधित के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।
मामला मडियादो थाना क्षेत्र के कनकपुरा गांव का है। पीड़ित पति कनई यादव द्वारा पुलिस में लिखित शिकायती आवेदन दिया गया की उसकी शादी की बात मन्नू यादव निवासी वनोली के माध्यम से महोबा उत्तरप्रदेश में हुई थी। 17 जून को दुल्हन अपनी बहिन, बहनोई और एक अन्य व्यक्ति जिसने अपने आपको मराज बताया था घर आए थे। 4 लोग मेरे घर पर रुके थे जिनमे में से तीन लोग दुल्हन को मेरे घर छोड़कर चले गए। 19 जून को मेरे मोबाइल पर फोन आया की ज्योति की भतीजी ने जहरीली दवा पी ली है और छतरपुर हॉस्पिटल में भर्ती है आ जाओ। तैयारी कर रहे थे. तभी दो लोग मोटर साइकिल लेकर आए और दुल्हन को जल्दी चलो की बात कहकर साथ ले गए अब दुल्हन आ नही रही है।
*दोनो तरफ से की थी शादी* पीड़ित कनई यादव ने बताया की वह अपने रिश्तेदार के माध्यम से मराज रामराज सोनिकया और ज्योति से जुड़ा था. मराज ओर ज्योति के जीजा के द्वारा बताया गया था कि ज्योति का पति 3 साल पहले मर चुका है ज्योति की विदा करना है लेकिन ज्योति के परिवार की माली हालत ठीक नहीं है इसलिए तुम्हे दोनो तरफ का खर्च वहन करना होगा। इस बात को लेकर ज्योति के जीजा, बहिन और रामराज मराज ने 85 हजार रुपए 18 जून 2023 को ले लिए थे. यह रुपए पीड़ित ने गांव में कुछ लोगो से उधार लेकर दिए थे।
*गहने उतार लिए थे*
पीड़ित कनई यादव ने बताया की दुल्हन को मेरी मां के द्वारा मंगलसूत्र, पायल, झुमका आदि दिए गए थे जो ज्योति पहने थी. लेने आए युवकों पर संदेह होने के चलते जाते समय गहने उतार लिए थे, जिसके कारण गहने बच गए. इसके अलावा लेने आए दोनो युवक घर न आकर रोड पर रुके रहे यह संदेह होने पर मेरे भांजे भुजवल द्वारा बाइक और युवकों की फोटो ले ली गई थी. मडियादो थाना प्रभारी ब्रजेश पांडे ने बताया की इस संबंध में कनई यादव ने आवेदन दिया है। जांच कर आगे की कार्यवाही की जावे।



