आधे अधूरे सड़क निर्माण से राहगीर परेशान, नहीं बन पाई नाली
सड़क के दोनों ओर गंदगी का अंबार, शहर के हृदय स्थल रोड पर
रिपोर्टर : बृजेन्द्र कुशवाहा
गाडरवारा । नगर पालिका द्वारा नगर में सड़कों को नया रूप देने के लिए कायाकल्प योजना के अंतर्गत बनाया जा रहा है जिसमें गुणवत्ता की अनदेखी भी की जा रही है आधे अधूरे सीसी सड़क निर्माण से राहगीरों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है वहीं सड़क के बीच में नाली का निर्माण भी होना था जो भी अभी तक नहीं किया गया कई महीने बीत जाने के बाद भी सड़क के दोनों ओर मलबा पड़ा हुआ है जिसको उठाने के लिए नगर पालिका प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है वही नगर को स्वच्छ बनाने के लिए दीवारों पर ही सिर्फ इस लोगन लिखकर इतिश्री कर दी जाती है लेकिन हकीकत में नगर की तस्वीर बत्तर साफ तौर पर दिखाई दे रही है चमकती आधे अधूरे निर्माण से जहां वाहन चालक एवं पैदल राहगीरों को निकलने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है वही सड़क के दोनों ओर कचरे के पहाड़ एवं अंबार लगे होने से रहवासियों को दुर्गंध से परेशानी बनी हुई है जन अपेक्षा है कि नगर पालिका प्रशासन इस ओर ध्यान देकर सड़क का आधा आधा अधूरा निर्माण कार्य पूरा कराए। क्योंकि गाडरवारा शहर का मेन रोड है एवं बस स्टैंड लगा हुआ है इस रोड पर सभी प्रकार के वाहनों का आना जाना रहता है एवं सड़क के दोनों ओर की गंदी की को भी सांप सफाई करवाएं।



