गौरझामर को अविलंब विकास खंड का दर्जा दिया जावे, सभी सर्किल के लोगों की मांग

रिपोर्टर : कुन्दनलाल चौरसिया
गौरझामर । गौरझामर को अविलंब विकासखंड का दर्जा देने की मांग नागरिकों के द्वारा पुरजोर रूप से शासन से की गई है। उल्लेखनीय है कि राजस्व निरीक्षक मंडल गौरझामर जिसके अंतर्गत क्षेत्रीय करीब 72 ग्राम इसमें सम्मिलित हैं और इन सब की आबादी मिला कर करीब एक लाख के करीब पहुंचती है राजस्व एवं कृषि का सबसे बड़ा क्षेत्र होने के साथ-साथ गौरझामर एक बहुत बड़ा कस्बा व जकंशन है जो सभी 72 ग्रामीण अंचलों का पोषक नगर व केंद्रीय स्थल है बृहद बस स्टैंड होने के कारण यहां चारों दिशाओं से बसों का आना-जाना होता है और प्रतिदिन हजारों की संख्या में यात्री आवागमन करते हैं गौरझामर में नायब तहसीलदार, दो हायर सेकेंडरी स्कूल, दो हाट बाजार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, आरआई सर्किल आदि के होते हुए लोगों को यहां के तेजी से विकास की चिंता है जिसके लिए यहां विकासखंड की आवश्यकता पुरजोर रूप से महसूस की जा रही है ग्राम के जनप्रतिनिधि बुद्धिजीवी पत्र प्रतिनिधियों आदि ने शासन से पुरजोर मांग करते हुए गौरझामर को शीघ्र अति शीघ्र विकासखंड का दर्जा देने की मांग की है ।
विकासखंड की मांग करने वालों में पूर्व जनपद सदस्य ऋषभ कुमार साहू, अशोक सोनी, राजेंद्र तिवारी, कुंदनलाल चौरसिया, पूर्व उप सरपंच विनोद कुमार जैन, डॉक्टर कमल नेमा, रवि सेंण्डे, झंडू शर्मा, संजय बरोदिया, मुकेश जैन, गिरीश शर्मा, सीताराम लोधी, भूपेंद्र सिंह ठाकुर, विजय भारिल, अशोक पटेल, प्रीतम लोधी, राजू दुबे, दीपक तिवारी, दीपक चढ़ार, डॉ वीरेंद्र सिंह लोधी, लीलाधर साहू, अमित साहू, सौरभ लालू जैन, राकेश प्रजापति, अरविंद ठाकुर, दीपक विश्वकर्मा, संतोष शर्मा, राहुल शर्मा, कमलेश चौरसिया, अंबिका प्रसाद चौरसिया, अजय प्रजापति, पूर्व सरपंच गौरीशंकर लोधी, सरपंच रतन सिंह लोधी, कोल वाले सहित कई ग्राम पंचायतों के सरपंच उप सरपंच पंच एवं प्रबुद्ध वर्ग के लोगों के नाम शामिल हैं।



