मध्य प्रदेश

धान रोपने जा रहे मजदूरों से भरा ट्रैक्टर पलटा, आधा दर्जन घायल, 3 रेफर

रिपोर्टर: राजकुमार रघुवंशी

सिलवानी। रविवार को जुनियां बम्होरी मार्ग पर धान रोपने जा रहे मजदूरों से भरा ट्रैक्टर ट्राली ग्राम समनापुर के पास अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलट गया। जिससे ट्राली में सवार आधा दर्जन से अधिक मजदूर घायल हो गए जिन्हें एंबुलेंस की मदद से सिविल हॉस्पिटल सिलवानी पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीन मजदूरों को जिला चिकित्सालय रायसेन रेफर किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम मूढ़ापार में धान रोपने के लिए मूढ़ापार के दिनेश पटेल सोनालिका ट्रैक्टर और ट्रॉली से ग्राम पंचायत सिंगपुरी के ग्राम डोकरी बमनई से मजदूरों को लेकर जा रहे थे कि समनापुर के पास ट्रेक्टर का स्टेरिंग फैल होने पर अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलट गया। जिससे ट्रैक्टर में सवार मजदूर गिर गए। घटना में आधा दर्जन से अधिक मजदूर घायल हो गए। जिन्हे एंबुलेंस की मदद से सिविल हॉस्पिटल सिलवानी पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीन मजदूरों को जिला चिकित्सालय रायसेन रेफर किया गया है।
घटना में अमित आदिवासी पिता नंदकिशोर आदिवासी उम्र 30 साल, निर्मला पति सुप्यार सिंह उम्र 26 साल, नीतेश पिता उदयराम उम्र 20 साल को प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रायसेन रिफर किया गया, वहीं नितिन पिता लक्ष्मण आदिवासी उम्र 20 साल, आदित्य आदिवासी पिता नंदकिशोर आदिवासी उम्र 20 साल सभी निवासी डोकरी बमनई, एवं धर्मेन्द्र पिता शिब्बू लाल उम्र 25 साल निवासी तुलसीपार का इलाज किया गया।
बताया जाता है कि ग्राम पंचायत सिंगपुरी के ग्राम डोकरी बमनई के मजदूर धान लगाने के लिए मूढ़ापार जा रहे थे। और दुर्घटना में सिर्फ ट्रैक्टर पलटा यदि ट्राली पलट जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। घटना सिलवानी तहसील के बम्होरी थाना क्षेत्र की है।

Related Articles

Back to top button