मध्य प्रदेश

नगर परिषद साईखडा की सडक के कुछ महिने मै उडे परख्चे

रिपोर्टर : बृजेन्द्र कुशवाहा
साईखडा । नगर परिषद साईखडा पूर्व शासन काल की स्वीकृत सडकों को मोहल्लों में गुणवत्ता हीन सडकों का निर्माण किया जा रहा जो निर्माण ऐजेंसी और नगर परिषद की ओर सबालिया निशान खडा करती है । नगर परिषद साईखडा वार्ड क्रमांक 13-14 को नाग मंदिर से तुलसा माता जाने वाली सीसी सडक़ के पहली बरसात में पोल खुल गई सडक पर जगह जगह गिट्टी उखड गई है गढ्डे हो गये है किनारे से टूट गई है। निर्माण ऐजेंसी ने मिलीभगत से गुणवत्ता हीन सडक का निर्माण किया जो आम जन और स्कूल आने जाने वाले बच्चों को मुसीबत कारण बना है । जब इस संबंध नगर के प्रबुद्ध जनो से जान चाहा तो वार्ड क्रमांक 13 के पार्षद प्रतिनिधि यशवंत पटेल से पूछा तो उनका कहना है कि नगर परिषद और निर्माण ऐजेंसी ने मिलीभगत से मोहल्ले मै घटिया सडक का गुणवत्ता हीन निर्माण कराया है जिससे मोहल्ला वासी नाराज है , सदन में बात रख चुके लेकिन कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है वहीं मानव अधिकार आयोग के पधाधिकारी रंजीत तोमर कहते है कि जनता ने जनप्रतिनिधियों को चुनकर भेजा है निर्माण के समय ध्यान क्यो नहीं देते जिससे घटिया निर्माण होता यदि ध्यान देते तो शासन राशि की होली नही खैली जाती है । नगर के युवा स्वपनिल सोनी कहते है कि नगर परिषद के द्वारा एक ही रोड नही सभी वार्डो में गुणवत्ता हीन सडक बनाई जा रही शिकायत करने पर अनसुनी की जाती है । वार्ड क्रमांक 14 पार्षद के शिवदास चौधरी भी सडक निर्माण से नाराज है वे नगर परिषद सीएमओ और अध्यक्ष प्रतिनिधि से अवगत कर दिया लेकिन अनसुनी की जा रही है।
जब इस संबंध नगर परिषद सीएमओ राजेंद्र शर्मा से गुणवत्ता हीन सडक के संबंध जानना तो उन्होंने बताया कि निर्माण ऐजेंसी का 25 लाख रूपये का बाकी पेमेंट रोक दी गई है और उन्हें दोबारा सडक पर रिपेयरिंग करने की बात कही है जो शीग्र करने की कह रहे काम नही करने पर कार्यवाही की जावेगी।

Related Articles

Back to top button