दो बहनों की सर्पदंश से मौत, एक साथ उठी अर्थी, दहशत में ग्रामीण
रिपोर्टर : राजकुमार रघुवंशी
विदिशा । विदिशा जिले के ग्राम पंचायत डाबर गांव के आम वाली गली में एक ही परिवार की दो पुत्रियां की सर्पदंश से मौत हो गई।
विदिशा के डाबर गांव में एक परिवार की दो बहनों को सांप ने डस लिया, जिससे उनकी मौत हो गई। जिसके बाद घर से दोनों की अर्थी एक साथ उठी। सुबह उनका अंतिम संस्कार किया गया। रविवार देर रात गजराज अहिरवार के घर में रात को सो रही 14 वर्षीय बड़ी बेटी ऋशिका को सांप ने डस लिया। ऋशिका को तेज जलन की शिकायत होने पर उसने परिजनों को उठाया और उनको परेशानी बताई जिसके बाद परिजनों उसे मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। सुबह तक उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ। परिजन उसे भोपाल ले जाने की तैयारी कर रहे थे। उसी दौरान ऋशिका ने दम तोड़ दिया। इधर गजराज अपनी मृत बेटी को घर ले जाने की तैयारी कर रहे थे। दूसरी तरफ गजराज के छोटे भाई हेमराज, ऋशिका की छोटी बहन साधना को लेकर मेडिकल कालेज जा पहुंचे। जहां पता चला साधना को भी सांप ने डस लिया है, इलाज के दौरान साधना ने भी दम तोड़ दिया।
इस घटना से केवल गजराज सिंह का घर ही नहीं पूरा गांव दहशत में है। सर्प विशेषज्ञ को भी परिजनों ने बुलाया था, जब तक सांप बाहर से निकल गया था। परिवार के सदस्यों ने बताया कि एक सांप जो घर में घुसा था, उसने अलग अलग कमरे में सो रही दोनों बेटियों को एक के बाद एक डंसा। वहीं उनका छोटा बेटा रितिक भी सो रहा था। जहां उसके सिरहाने पर करीब ढाई-तीन फीट की सांप को बैठे देखा। तब जल्दी से उन्होंने रितिका के बिस्तर को खींचा और सांप से दूर कर दिया। जिस कमरे में सांप मिला, उसे बाहर से बंद कर दिया, लेकिन वह बाद में नजर नहीं आया। कमरे से बाहर निकलने की भी जगह नहीं थी । गजराज ने बताया कि उनके चार बच्चे थे, एक बेटा और तीन बेटियां। जिनमें से दो बेटियों की दुखद मृत्यु हो गई है। गजराज के पारिवारिक मित्र माखनलाल अहिरवार ने बताया कि सोमवार शाम पीएम के बाद दोनों बेटियों का शव जब एक साथ अंतिम संस्कार के लिए ले जाया जा रहा था, पूरा क्षेत्र गमगीन हो गया।



