मध्य प्रदेश

लाड़ली बहना योजना पर अपडेट, 21 वर्ष की विवाहित बहनें भी पात्र, 25 जुलाई से भरे जाएंगे आवेदन फॉर्म

भोपाल । सोमवार 10 जुलाई को 1.25 करोड़ लाभार्थियों महिलाओं के खाते में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने दूसरी किस्त के 1000-1000 रुपए जारी कर दिए है, बहनों के खाते में राशि पहुंचना शुरू हो गई है। अब अगली किस्त अगस्त के महीने में 10 तारीख को जारी की जाएगी।सीएम शिवराज सिंह चौहान की घोषणा के अनुसार, लाड़ली बहना योजना के लिए दोबारा से आवेदन 25 जुलाई से शुरू होंगे, जिसमे 21 साल से अधिक उम्र की विवाहित बहनों के आवेदन भरे जाएंगे।

25 जुलाई से आवेदन, 21 वर्ष की विवाहितों को भी लाभ
दरअसल, हाल ही में इंदौर में आयोजित कार्यक्रम में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा था कि लाड़ली बहना योजना में अब वैवाहिक पात्र महिलाओं की न्यूनतम आयु 23 वर्ष के स्थान पर 21 वर्ष की गई है। साथ ही ट्रेक्टर वाले परिवारों की महिलाओं को भी योजना में शामिल किया गया है। इन पात्र महिलाओं से आवेदन-पत्र जमा करने का सिलसिला 25 जुलाई से प्रारंभ किया जायेगा। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में मिल रही राशि को धीरे-धीरे बढ़ा 1250 रूपये, 1500 रूपये, 1750 रूपये, 2000 रूपये, 2250 रूपये, 2500 रूपये, 2750 रूपये और फिर 3000 रूपये प्रतिमाह तक किया जायेगा। महिलाओं को आजीविका मिशन में अवसर उपलब्ध करा कर उनकी आमदनी हर माह 10 हजार रूपये तक की जायेगी।

Related Articles

Back to top button