मध्य प्रदेशराजनीति
वैभव चौरसिया बने भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा के निर्देशानुसार भाजयुमो की प्रदेश प्रभारी कविता पाटीदार, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार एवं भाजयुमो प्रदेश महामंत्री, जबलपुर संभाग प्रभारी राहुल तिवारी की सहमति से भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष दीपक सोनी टंडन एवं जिला प्रभारी संजय साहू के अनुमोदन उपरांत भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष मृदुल मिश्रा ने भाजपा संगठन से जुड़े उमरियापान के युवा नेता वैभव चौरसिया को युवा मोर्चा कटनी का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया है ।
वैभव चौरसिया ने बताया कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी मुझे सौंपी है उसे में संगठन को मजबूत करने के लिए हमेशा तत्पर रहूंगा। वैभव चौरसिया को युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष नियुक्त होने पर क्षेत्रीय जनों ने बधाई प्रेषित की ।



