मध्य प्रदेश

मां नर्मदा में स्नान हेतु आस्था का जनसैलाब उमड़ा, पदयात्रियों की लगी कतारें

रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । श्रद्धा भक्ति और आस्था की आगे सब नतमस्तक हैं श्रावण मास की 17 जुलाई को हरियाली अमावस्या सोमवती अमावस्या और श्रावण सोमवार स्नान दान अमावस्या होने के कारण श्रद्धालुओं में मां नर्मदा नदी में पुण्य स्नान व आस्था की डुबकी लगाने काफी उत्साह देखा जा रहा है पर्व स्नान के 3 दिन पूर्व से ही बरसते हुए पानी में सागर जिले एवं गौरझामर क्षेत्र के श्रद्धालु बड़ी संख्या में महिलाएं पुरुष बच्चे सभी पैदल मां नर्मदा नदी बरमान घाट आस्था की डुबकी लगाने हेतु करीब 100 किलोमीटर लंबी पैदल यात्रा कर रहे हैं गौरझामर से होकर जाने वाले श्रद्धालु मां नर्मदा के पावन गीत बंबुलिया आदि गाते एवं जयकारे लगाते हुए उमंग के साथ निकल रहे हैं इस प्रकार के आयोजनों से वातावरण धर्म मय हो गया है।

Related Articles

Back to top button