पेड़ पर लटकी हुई मिली 52 वर्षीय व्यक्ति की लाश, मझौली थाना क्षेत्र की घटना
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । जबलपुर जिले की सीमा से लगे हुए ग्रामीण क्षेत्र मझौली थाना क्षेत्र की घटना का दिन भर चला चर्चाओं का दौर ।
हत्या या फिर आत्महत्या, लगा मौत पर प्रश्न चिन्ह?
घटित घटना का ताजा मामला सामने आया है मझौली थाना क्षेत्र के इन्द्राना चौकी का मामला आया सामने- शनिवार को सुबह 11 बजे के दौरान पुलिस को सूचना दी गई कि किसी व्यक्ति की लाश पेड़ पर लटकी हुई है । घटना की जानकारी लगते ही मझौली थाना प्रभारी अभिलाश मिश्रा पुलिस स्टाप के साथ घटना स्थल पर पहुच कर व्यक्ति की लाश को पेड़ से नीचे उतारा और उसकी छानबीन की । लेकिन मृतक व्यकि के पास से कोई भी दस्तावेज नहीं प्राप्त हो सके जिससे उसकी पहचान हो सके । घटित हुई घटना की जानकारी उच्च स्तरीय अधिकारियो को अवगत कराया गया । और पंचनामा बना कर मृतक शरीर को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया ।
अब सवाल उठता है कि इस प्रकार से व्यक्ति का शव पेड़ पर लटका हुआ मृत हालत में मिला है ? क्या इस प्रकार से हत्या कर और गर्दन इतनी टाईट में बाध लेना बड़ा ही गम्भीर विषय बना हुआ है ।
इस घटना को लेकर पुलिस बारीकि से जाँच पड़ताल में जुट गई हैं और जल्दी ही पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आनें के बाद घटित हुई घटना की जानकारी लग पायेगीं ।
इस संबंध में सिहोरा एसडीओपी पारुल शर्मा का कहना है कि फिलहाल अभी कुछ कहा नहीं जा सकता है कि मौत का कारण क्या है । हर पहलु से जाँच पड़ताल की जा रही है ।



