मध्य प्रदेश

अफसर और अभिभावक पहुंचे स्कूल, बच्चों से किया संवाद, सीएम के कार्यक्रम का देखा लाइव प्रसारण

सिलवानी। सरकारी स्तर पर एक बार फिर स्कूल चलें हम अभियान शुरु किया गया है। स्कूल शिक्षा विभाग के इस अभियान के तहत सभी प्रशासनिक अधिकारियों को 17 जुलाई से 19 जुलाई यानी तीन दिन तक स्कूलों का निरीक्षण करने के साथ ही वहां विशेष कार्यक्रम आयोजित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान 17 जुलाई को शाजापुर जिले के गुलाना में प्रदेश के पहले सीएम राइज स्कूल भवन का शुभारंभ किया। इसी दौरान स्कूल चलें हम अभियान का भी शुभारंभ हुआ। इस अभियान से प्रशासनिक और प्रबुद्ध लोगों को जोड़ने के उद्देश्य से विशेष गाइडलाइन जारी की गई थी। तीन दिवसीय अभियान में अधिकारियों के साथ ही जन प्रतिनिधियों, स्कूल के पूर्व छात्रों और अभिभावकों को आमंत्रित कर उनसे सुझाव और सहयोग मांगा गया। स्कूल चले हम अभियान 2023 भविष्य से भेंट कार्यक्रम के अंतर्गत सभी शासकीय शालाओं में गणमान्य, नागरिकों, समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में गुलाना जिला शाजापुर में मुख्यमंत्री के स्कूल चले हम अभियान के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण सभी बच्चों को दिखाया गया। सभी बच्चे नियमित स्कूल जाएं सभी बच्चे पढ़ाई के साथ-साथ खेल आदि गतिविधियों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हुए अपने भविष्य को संवारें। इसी क्रम में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिलवानी में विधायक प्रतिनिधि विभोरकांत जैन, नगर परिषद अध्यक्ष रेशु जैन भविष्य से भेंट कार्यक्रम में शामिल हुए। वही सीएम राइज विद्यालय में एसडीएम एलके खरे ने उपस्थित सभी छात्राओं को उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए आशीर्वाद प्रदान किया।
स्कूल चले हम अभियान भविष्य से भेंट कार्यक्रम विकासखंड सिलवानी की सभी प्राथमिक माध्यमिक और एकीकृत शालाओं में विधिवत आयोजित हुआ मुख्यमंत्री महोदय का लाइव प्रसारण कहीं मोबाइल पर कहीं लैपटॉप पर कहीं टीवी पर तो कहीं प्रोजेक्टर पर दिखाया गया।
इस कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के मार्गदर्शन के लिए समाज के विभिन्न क्षेत्रों के प्रसिद्ध प्रभावशाली प्रबुद्ध एवं सम्मानित व्यक्तियों को एक प्रेरक की भूमिका में आमंत्रित कर विद्यार्थियों से उनकी भेंट आयोजित की जाए जिसमें वे विद्यार्थियों को अपने अनुभवों से अवगत कराते हुए उन्हें बेहतर भविष्य करने हेतु प्रेरित कर सकें।
इसी क्रम में स्थानीय स्तर पर विशेष उपलब्धियां हासिल करने वाले छात्र-छात्राएं खिलाड़ी साहित्यकार कलाकार समाजसेवी जिन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए क्षेत्र को गौरवान्वित किया है उनको पुरस्कृत भी किया गया है।

Related Articles

Back to top button