मध्य प्रदेशहेल्थ

जन्मजात विकृति क्लेफ्ट लिप की सफल सर्जरी

सिलवानी । प्रिंस आदिवासी पिता शिवराज आदिवासी निवासी ग्राम पुद्दर ब्लॉक सिलवानी का जन्म लगभग 1 वर्ष पहले सिविल अस्पताल सिलवानी में हुआ था, जन्म के बाद आरबीएसके टीम ए के द्वारा प्रिंस की जांच की गई एवं क्लेफ्ट लिप और पैलेट (कटा होंठ एवं तालू) नामक जन्मजात विकृति पाई गई । कुछ दिन पहले सिविल अस्पताल में बालक प्रिंस की रक्त आदि की आवश्यक जांचें कराकर तत्काल भोपाल रेफर किया गया। आरबीएसके टीम ए के मार्गदर्शन में बालक प्रिंस को लेक सिटी अस्पताल भोपाल में भर्ती कराया गया एवं दिनांक 14 जुलाई 2023 को क्लेफ्ट लिप की सफल सर्जरी की गई ।
पिता शिवराज आदिवासी ने सर्जरी कराने के लिए सिविल अस्पताल सिलवानी की आरबीएसके टीम ए का आभार व्यक्त किया। कुछ समय पश्चात आरबीएसके टीम सिलवानी द्वारा प्रिंस की क्लेफ्ट पैलेट ( कटे तालू ) की भी सर्जरी करवाई जायेगी।

Related Articles

Back to top button