मध्य प्रदेश

11 केवी लाइन नहीं हटने से हादसा, छात्र गंभीर रूप से घायल, किया भोपाल एम्स रिफर

रिपोर्टर : विनोद साहू
बाड़ी । प्लाट बेंचते समय ग्राहकों को स्वर्ग से बेहतर सुविधाओं का सब्जबाग दिखाते हुए प्लाट बेंचकर गंगा स्नान कर लेते हैं ।
नहीं हैं कोई सुविधाएं और न 11 केवी लाइन हटवाई ।
शहर के वार्ड क्रमांक 10 में कटी कालोनी जिसे प्रगति स्कूल कालोनी के नाम से जाना जाता हैं । इस कालोनी की अनिमितताओं का आलम यह हैं कि इस कालोनी का नाम ही दिया गया और न ही मंदिर की जगह न खेल मैदान उस पर 11 केवी की लाइन निकली हैं जो प्लाटों के बीच से निकली हैं उसे नहीं हटवाने से पूर्व में इस लाइन से मुकेश अहिरवार की मौत हो चुकी जो मेघराज सचिव के घर में किराए से रहता था ।
शनिवार की सुबह लगा करंट बालक को करंट ।
शनिवार की सुबह दिव्यांश कुशवाहा पिता रमेश कुशवाहा अपने सहपाठी बलराम गूजर के घर गया था और दोनों मित्र आपस में चर्चा करते समय दिव्यांश करंट की चपेट में आ गया बामुश्किल उसे बचाया और उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहाँ उसका हालत देखते हुए प्रथमोपचार के बाद भोपाल एम्स रिफर किया गया।
शिकायत और घटनाओं के बाद नहीं सुनवाई।
इस कालोनी में तमाम सुविधाओं तो छोड़ दीजिए सबसे गंभीर समस्या इन बिजली के पोलों की है जिसकी रहवासियों द्वारा सभी जिम्मेदारों के लिखित शिकायत कर चुके आखिर कब तक रहवासियों की जान हथेली पर रहेगी ।

Related Articles

Back to top button