क्राइम

आदिवासी नाबालिक की गोली मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार, गांव में पुलिस तैनात

पुलिस अधीक्षक ने किया घटना स्थल का निरीक्षण
ग्रामीणों ने की आरोपियों के मकान पर बुलडोजर चलाने की मांग
दो डॉक्टरों की टीम ने किया पोस्टमार्टम
घटना स्थल पर पूर्व विधायक और कांग्रेस जिला अध्यक्ष देवेंद पटेल ने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर सांतवना दी, प्रदेश सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

सिलवानी । मध्यप्रदेश में आदिवासियो पर अत्याचार रुकने का नाम नही ले रहे है। शनिवार को रायसेन जिले की सिलवानी तहसील के बम्होरी थाने के ग्राम पड़रिया कलां में एक नावालिग आदिवासी बालक की गोली मारकर हत्या कर दी। खेत पर काम करने वाले गिरवर ठाकुर आदिवासी के 2 बेटे एक बेटी है। मृतक के पिता ने बताया कल रात आशीष धाकड़, कृष्णपाल यादव, जीतेन्द्र धाकड़ तीनो जंगल मे शिकार खेलने गए थे शुक्रवार की रात करीबन 9 बजे वापिस आये और ऊपर कमरे में चाय पीने रोहित को बुलाया जहां से आवाज आने पर अंदर पहुचे कमरे में मृतक रोहित के पेट से खून निकल रहा था जिसे अस्पताल लाये जहां से बरेली सिविल अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना कर रही है। और तीन आरोपियों को पुलिस अभिरक्षा में लिया है।
घटना की गंभीरता को देखते पुलिस अधीक्षक विकास कुमार शाहबाल ने घटना स्थल का निरीक्षण कर विवेचना अधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए।
बरेली के सिविल अस्पताल में 2 डॉक्टरों की टीम द्वारा मृतक का पोस्टमार्टम किया गया । डॉक्टर अभिषेक ठाकुर ने गोली लगने ओर अत्यधिक खून बह जाने से मौत होना बताया ।
जानकारी के अनुसार थाना बम्होरी के ग्राम पड़रिया कलां में शुक्रवार की रात रोहित ठाकुर पिता गिरवर ठाकुर उम्र 13 वर्ष निवासी करतोली को पेट में बंदूक के गोली लगने से मौत हो गई। मृतक के पिता गिरवर ठाकुर ने बताया कि पूर्व पीडब्लूडी एसडीओ जसवंतसिंह धाकड़ के खेत पर मजदूरी करते हैं वही मकान में रहते हैं वही खेत पर ट्रैक्टर चालक आशीष धाकड़ उम्र 19 साल एवं भैंस की देखभाल करने वाला कृष्णपाल यादव ( छोटू ) उम्र 20 साल और जीतेन्द्र धाकड़ उम्र 25 साल मृतक रोहित के साथ ऊपर वाले कमरे में थे, अचानक आवाज सुनकर ऊपर कमरे में गया लड़के रोहित को पेट में खून निकलते देखा जिसे तत्काल बरेली इलाज हेतु ले गए लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई, पुलिस द्वारा मर्ग पंजीबद्ध किया गया है। एफएसएल टीम, एसडीओपी सिलवानी राजेश तिवारी, टीआई माया सिंह विवेचना में लगे हुए हैं पुलिस का कहना है कि विवेचना में उपलब्ध साक्ष्य के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
मृतक के पिता गिरवर ठाकुर का आरोप है कि इन्हीं लोगों ने गोली मार कर मेरे बेटे की हत्या की है एवं अन्य व्यक्तियों से विवाद हुए उनका भी हाथ होना प्रकट किया है। मृतक के पिता ने बताया कि घटना के एक दिन पूर्व आरोपियों से मृतक बेटे का किसी बात को लेकर विवाद हुआ था और जान से मारने की धमकी दी थी।
घटना की जानकारी मिलने पर पूर्व विधायक और कांग्रेस जिला अध्यक्ष देवेंद पटेल ने करतोली पहुंच कर मृतक के परिजनों से मुलाकात की एवं परिवार को सांत्वना दी। उन्होंने प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि प्रशासन पूरी तरह फेल हो गया है। आए दिन आदिवासियों पर अत्याचार हो रहे है। गुंडागर्दी का बोलबाला है। प्रदेश के मुखिया को आखिरी 6 माह में आदिवासी और महिलाए याद आ रही है। यदि नियत साफ थी तो पहले क्यों नहीं बनाई योजनाएं। अब चुनाव के पूर्व संबल, आयुष्मान के कार्ड बाटकर सत्ता हासिल करना चाहती है।
वही ग्रामीणों ने आरोपियों के मकानों पर बुलडोजर चलाने की मांग की है। गांव में शोक व्याप्त है और परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
मृतक के ग्राम करतोली में एसडीएम संतोष मृदगल, एसडीओपी राजेश तिवारी, तहसीलदार सीजी गोस्वामी, थाना प्रभारी माया सिंह सहित पुलिस बल ग्राम में डेरा डाले हुए थे। और मृतक के अंतिम संस्कार के साथ प्रशासन को राहत की सांस मिली।
इस संबंध में एसडीएम संतोष मृदगल का कहना है कि आरोपियों के मकान यदि अतिक्रमण की जगह में होगे, तो तोड़े जायेगे। उन्होंने तहसीलदार को परीक्षण करने के निर्देश दिए। मृतक के परिवार को प्रशासन से चार लाख की राहत राशि दिए जाने का प्रस्ताव उच्च कार्यालय भेजा गया है।
एसडीओपी राजेश तिवारी का कहना है कि घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया है। तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके मोबाइल भी जप्त किए गए है। अन्य सहयोगियों की भी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। वही बरेली के निजी हॉस्पिटल में मृतक का इलाज किए जाने की भी जांच की जा रही है। जो भी आरोपी होगे उनके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जावेगी।

Related Articles

Back to top button