नगर परिषद ने हटाई प्रतिबंधित क्षेत्र से मांस की दुकाने
सिलवानी । गुरूवार को नगर परिषद ने बड़ी कार्यवाही करते हुये राजमार्ग 44 पर मंदिर और स्कूल के बाजू एवं पुलिया के पास प्रतिबंधित क्षेत्र में लगी मांस की दुकानों को हटाने की कार्यवाही पुलिस की उपस्थिति में की गई।
नगर परिषद द्वारा बताया कि तहसीलदार द्वारा नगर में उक्त स्थानों को मांस बिक्रय करने के लिए प्रतिबंधित करने का आदेश जारी किया गया। बार बार शांति समिति की बैठक में मांस को दुकानों का मामला उठाया जाता था । और पूर्व में भी इन स्थानों से मांस की दुकानों को हटाया भी गया था, इसके बाद भी पुनः अतिक्रमण कर सड़क किनारे मांस की दुकानें से संचालित की जा रही थी।
गुरूवार को नगर परिषद का अमला, सफाई कर्मचारी, और पुलिस अमले के साथ दोनों ही स्थानों से 7 से 8 दुकानों को जप्त कर ट्राली में भरकर थाना भिजवा दी गईं। इस कार्यवाही के लिए रईश खान को नोडल अधिकारी बनाया गया था दल में अखिलेश मार्को, रामशंकर दीक्षित, चन्द्रभान कलोसिया, मंगलेश्वर द्विवेदी, देवेन्द्र रघुवंशी, दीपक साहू, आरिफ खान, नफीस खान, सगीर खान, निखलेश राय, हेमंत यादव, रविशंकर यादव, अमित यादव, सीताराम साहू, संजीव कलोसिया के साथ सफाई कामगारों को लगाया था।



