बिजली की समस्या परेशान ग्रामीणों ने लगाया जाम, पुलिस के हस्तक्षेप के बाद खुला
राजमार्ग 15 के कीरतपुर पर ग्रामीणों ने दो घण्टे तक लगाया जाम
मौके पर एसडीओपी ने संभाला मोर्चा
एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, सिलवानी बम्होरी के थाना प्रभारी भी पहुंचे ।
सिलवानी । गुरुवार की रात्रि में सिलवानी ब्लाक मुख्यालय से 12 किलोमीटर दूर राजमार्ग 15 सागर बरेली मार्ग पर करीब 2 घंटे तक मनकबाड़ा, सिंगौटा, बम्होरी, रमपुरा के ग्रामीणों ने पावर हाउस के पास बिजली समस्या से परेशान होकर चक्काजाम कर दिया था। दोनो ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई।
सूचना मिलते ही एसडीओपी राजेश तिवारी पहुंचे और ग्रामीणों से बात की और वरिष्ठ अधिकारियों से बात सभी गांवों को बिजली चालू कराई। बिजली विभाग के जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नही पहुंचे। मनकबाड़ा की बिजली सप्लाई जमफर निकले हुए होने पर बिजली चालू होने पर चक्का जाम से हटने पर राजी हुए जिस पर एसडीओपी ने पुलिस गाड़ी में लाइनमैन को मनकबाड़ा भेजा और बिजली सप्लाई चालू होने पर चक्का जाम समाप्त किया।
सूचना मिलने पर एसडीएम बरेली संतोष मृदगल (सिलवानी एसडीएम अतिरिक्त प्रभार), तहसीलदार सी जी गोस्वामी, नायब तहसीलदार अनीस धाकड़, सिलवानि थाना प्रभारी शेरसिंह सूलीया, बम्होरी थाना प्रभारी माया सिंह सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल पहुंच गया।
ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम मनकबाड़ा में सुबह 8 बजे से बिजली सप्लाई बंद है। जिससे उमस और गर्मी से बच्चे और बूढ़े के बुरे हाल है। और पीने की समस्या बढ़ गई है।
करीब एक घंटे से चक्काजाम होने के बाद प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों में आक्रोश देखा गया। किसी दूसरे गांव वालो के कहने पर मनकबाड़ा की बिजली सप्लाई बंद कर दी गई थी। अधिकारियो ने बिजली विभाग के वरिष्ठ अधिकारियो से बात की और कल शाम तक कीरतपुर पावर हाउस में बड़ा ट्रांसफार्मर लगाए जाने का आश्वासन दिया।
ग्रामीणों ने बताया कि बिजली विभाग के कर्मचारी प्रतिमाह मोटी रकम लेकर चोरी से बिजली चलवाते है। जिससे फीडर पर ओवर लोड रहता है। कई बार किसानों विभाग के वरिष्ठ अधिकारियो को शिकायत की गई परंतु कोई कार्यवाही नही की गई। । ग्रामीणों का कहना है जो चोरी से बिजली का उपयोग कर रहे है विभाग को उनके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करना चाहिए। जो उपभोक्ता बिजली बिल नियमित रूप से जमा करते है उन्हे क्यों अनावश्यक परेशान किया जा रहा है।



