क्राइम

वन अमले ने कार में रखे सागौन के छह नग पकड़े वन अमले ने कार जप्त कर कार मालिक को भेजा नोटिस

रिपोर्टर : प्रशांत जोशी
उदयपुरा । वन परिक्षेत्र देवरी की उदासीनता के चलते इन दिनों लकड़ी चोरी का अवैध कारोबार बेरोकटोक चल रहा। विभागीय अधिकारी, कर्मचारियों की मिली भगत से बेरोकटोक जंगल कटाई का काम निरंतर जारी है। इन सब के बीच वन अमला कुछ समय अंतराल में छुटपुट कार्रवाई कर औपचारिकता पूरी कर लेता है। नगर से लगभग दो किमी दूर रविवार- सोमवार की दरमियानी रात सिलवानी रोड पर वन अमले ने एक कार में अवैध रूप रखी सागौन की लकड़ी का परिवहन करते हुए पकड़ा। जिसमें 0.233 घनमीटर छह नग अवैध सागौन के रखे मिले। अवैध सागौन सहित कार जप्त कर ली गई, जबकि कार चालक भाग निकला। जप्त लकड़ी की कीमत दस हजार रुपए बताई जा रही है। इस कार्रवाई में वनरक्षक लालसाहब के साथ स्थाई कर्मी शिवराज राजपूत की भूमिका रही।
वन अमले की पूछताछ के दौरान आरोपी कार चालक वन अमले को चकमा देकर फरार हो गया। अमले ने कार को भी जब्त कर लिया और वाहन मालिक को नोटिस भेजा है। वहीं वाहन को राजसात करने की कार्रवाई की।
मुख्यालय पर नहीं रहते डिप्टी रेंजर
सूत्रों की माने तो उदयपुरा डिप्टी रेंजर गोवर्धन जाटव मुख्यालय पर महीने में दो से तीन दिन ही रहते हैं। बाकी दिनों में डिप्टी रेंजर सिलवानी तहसील के ग्राम उमरझिर में खेती का काम देखते हैं। उनके मुख्यालय पर ना रहने के सवाल को टालते हुए देवरी रेंजर सर्वेश सोनी ने दो से तीन दिन में डिप्टी रेंजर को बदलने की बात कही है।
उन्होंने बताया कि पिछले कई दिनों से जंगलों से अवैध रूप से सागौन को लकड़ी माफिया ले जाने की सूचना मिल रही थी, जिसको लेकर रात्रिकालीन गश्ती बढ़ाई थी। रात लगभग 10 बजे वन अमले को एक कार आती दिखी। संदेह होने पर पूछताछ की तो चालक घबरा गया, जांच के दौरान वाहन में अवैध रूप से सागौन की लकड़ी ले जाना पाया।

Related Articles

Back to top button