मध्य प्रदेश

बैंकों स्कूलों बस स्टैंड को जाने वाले मार्ग पर गहरे गड्ढे बन जाने से आवागमन से लोग परेशान

रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । सेंट्रल बैंक, स्टेट बैंक, जिला सहकारी बैंक, बालक हायर सेकेंडरी स्कूल, बालक छात्रावास, बुधवारा बाजार, घुसयाना वार्ड एवं बस स्टैंड को आने जाने वाला यह प्रमुख मार्ग पिछले कुछ समय से भीषण गड्ढों के साए में देखा जा रहा है गड्ढों के समय पर नहीं भरे जाने के कारण बसों को हिचकोले लेकर आना जाना पड़ रहा है गड्डे इतने गहरे हो गए हैं कि बसों व अन्य वाहनों के टायर और कमानीयों को व्यापक क्षति पहुंच रही है इसी मार्ग से शासकीय उच्चतर माध्यमिक बालक शाला के बालक ,सरस्वती शिशु मंदिर के भैया बहन और वार्ड के नागरिक बड़ी संख्या में आना-जाना करते हैं रोड खराब होने के कारण सभी को परेशान होना पड़ रहा है ग्राम पंचायत द्वारा इस पर गिट्टी मुरम डस्ट नहीं डालने से गड्डे बड़े होते जा रहे जो दुर्घटना का कारण बन रहे ग्राम पंचायत इस ओर शीघ्र ध्यान दें जिससे गड्डे अभिलम्ब भरे जा सके और लोगों को आने-जाने में हो रही परेशानी दूर हो सके।

Related Articles

Back to top button