मध्य प्रदेश

घोसी पट्टी भटुआ टोला में निवासरत करीब 40 घरों में अंधकार पसरा

रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । गौरझामर के समीपस्थ ग्राम घोसी पट्टी के तिगरा नाला के पास स्थित भटुआटोला में निवासरत करीब 40 घरों के गरीब लोगों को अंधकार के साए में अपने जीवन व्यतीत करना पड़ रहा है यहां पर मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड गौरझामर के अंतर्गत लोगों को घरेलू कनेक्शन प्रदान किए गए हैं मगर विद्युत वितरण कंपनी द्वारा अपने हितग्राहियों को समुचित और निरंतर निर्बाध विद्युत आपूर्ति के स्थान पर उन्हें तरह-तरह से परेशान करने की शिकायतें प्राप्त हुई हैं हमारे गौरझामर संवाददाता को घोसी पट्टी भटूआ टोला के निवासियों ने बताया है कि इस वार्ड में निवास करने वाले करीब 40-50 घरों के लोगों को विद्युत आपूर्ति में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है उन्होंने बताया कि बिजली 1 दिन आती है और 2 दिनों तक गायब रहती है इसी प्रकार आती है फिर चली जाती है इस प्रकार का यह सिलसिला पिछले कई दिनों से चला आ रहा है । इसकी शिकायत करने पर कोई ठोस कार्यवाही नहीं होने के कारण उपभोक्ताओं को इस भरी बरसात में कितने कष्ट झेलना पड़ रहे है यह वही बता सकते हैं। पीड़ित लोगों ने बताया है कि इसकी शिकायत उन्होंने ने लाइनमैन से लेकर ओआईसी गौरझामर तक की है लेकिन न ही संतोषप्रद कोई ठोस कार्यवाही की गई और ना ही इस पर कोई ध्यान दिया जा रहा है सभी लोग विद्युत की अव्यवस्था और कटौती से बेहद परेशान हैं विद्युत विभाग के उच्च अधिकारी इस ओर शीघ्र ध्यान दें जिससे उपभोक्ताओं को मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 181 की सहायता न लेना पड़े।

Related Articles

Back to top button