राजनीति

चारों विधानसभा में आयोजित महिला मोर्चा के कार्यक्रम

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
रायसेन । भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष गायत्री नगरिया प्रवासी के रूप में जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों में पहुंची और विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुई। इस दौरान स्थानीय समस्याओं, सरकार की जनहितैषी योजनाओं के हितग्राहियों को लाभान्वित करने एवं राज्य के विकास को गति देने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें पार्टी एवं महिला मोर्चा के बड़ी संख्या में पदाधिकारी बहनें उपस्थित रहीं।
‌ महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष गायत्री नगरिया ने बताया कि राष्ट्रीय पदाधिकारी प्रवास के प्रथम दिन 1 अगस्त को धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व वाले स्थानों, स्थानीय कॉलेज में जाकर नवमतदाताओं से बातचीत की। साथ ही आशा, आंगनवाड़ी सहायिकी एवं उषा कार्यकर्ताओं की बैठक, महिला कार्यकर्ता के निवास पर दोपहर भोजन, महिला लाभार्थी सेल्फी कार्यक्रम का आयोजन, कार्यकर्ताओं के साथ बूथ स्तरीय बैठक एवं कार्यकर्ता के घर रात्रि भोजन का कार्यक्रम में भी शामिल हुई।
प्रवास के दूसरे दिन 2 अगस्त को केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा वित्तीय सहायता प्राप्त सरकारी अस्पताल, स्कूल अथवा कॉलेज में गई, जिला अधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों की बैठक ली एनजीओ, स्व-सहायता समूह एवं लाड़ली बहनों के साथ बैठक की मोर्चा कार्यकर्ताओं के घर पर दोपहर का भोजन, वरिष्ठ पार्टी नेताओं मोर्चा कार्यकर्ताओं, विभिन्न क्षेत्रों की प्रभावशाली महिलाओं, ट्रांसजेंडर्स के साथ बैठक की सार्वजनिक स्थानों पर जी-20 से संबंधित गतिविधियां से जुड़े पदाधिकारियों के साथ बैठक एवं चर्चा की। वहीं इस दौरान श्री अन्न मिलेट कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जिसमें पदाधिकारियों ने मोटे अनाज के महत्व को बताने के साथ ही इसके अधिक उपयोग करने पर जोर दिया।
इस दौरान जिला अध्यक्ष गायत्री साहू नगरिया, प्रार्थना चौहान जिला महामंत्री, संगीता चौरसिया जिला उपाध्यक्ष, जिला मीडिया प्रीति ठाकुर, नगर परिषद सिलवानी रेशू जैन, मंडल अध्यक्ष सुषमा तिवारी, सुल्तानगंज हेमलता रघुवंशी, फूलवती गोस्वामी, रेखा पाल, माया साहू, राजकुमारी शाक्य, साधना कोरी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी बहने उपस्थित रही।

Related Articles

Back to top button