पंचायत भवन जर्जर, पीडीएस भवन में हो रहा है पंचायत का कार्य
स्कूल का भवन भी जर्जर छात्रओं का भविष्य खतरे में
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । विकासखंड ढीमरखेड़ा के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत बांध तिलमन में पंचायत भवन की स्थिति इतनी जर्जर है की पंचायत भवन का सारा कार्य पीडीएस भवन में बैठकर सरपंच सचिव द्वारा कार्य किया जा रहा है । पंचायत भवन की बिल्डिंग बहुत पुरानी हो गई है सारे भवन में पानी के रिसाव के साथ-साथ क्षतिग्रस्त होने के कारण पंचायत भवन की दीवारें तक गिरने की कगार में आ पहुंची हैं। सचिव एवं सरपंच द्वारा कई बार इसकी जानकारी उच्च अधिकारियों से भी कि लेकिन आज तक पंचायत भवन की ओर किसी भी उच्च अधिकारी का ध्यान आकर्षित नहीं हुआ है । यही नहीं पंचायत भवन के साथ-साथ ग्राम पंचायत बांध के स्कूलों की स्थिति तो इतनी जर्जर है की भरी बरसात में स्कूल से छपाई गिरने लगी है स्कूलों में पानी का रिसाव लगातार हो रहा है जिसमें अध्ययन करने छोटे-छोटे बच्चे जाते हैं । ग्राम पंचायत बांध की इस स्थिति को देखते हुए ऐसा लग रहा है की सरकार द्वारा जो बड़े-बड़े वादे किए जाते हैं वह शायद वादे ही रह गए हैं। ना तो पंचायत भवन ही सुरक्षित है और ना ही स्कूल । पहली कक्षा से आठवीं तक के छात्र शिक्षा अध्ययन के लिए आते हैं छोटे-छोटे बच्चों को स्कूल भेजने में उनके पालकों को भी डर का माहौल बना रहता है । ग्राम पंचायत बांध के ग्रामीणों ने सरपंच से इस बात की शिकायत करते हुए कहा कि जल्द से जल्द स्कूल भवन का सुधार कराया जाए ।



