अमृत महोत्सव के तहत पचपेढ़ी पंचायत में ध्वाजारोहण एवं पौधारोपण किया
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । आजादी का अमृत महोत्सव के तहत जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा की प्रत्येक पंचायतों में मेरी माटी, मेरा देश अभियान का शुभारंभ किया गया । इसी क्रम में ग्राम पंचायत पचपेढ़ी के पोषक ग्राम पकरिया स्थित रेस्ट हाउस में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सरपंच शिवचरण पटेल ने ध्वाजारोहण कर राष्ट्रगान कर पौधारोपण किया गया । तत्पचात शाम पांच बजे संत रविदास समरसता यात्रा का ग्राम पंचायत पचपेढ़ी में भव्य स्वागत किया गया ।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक टंडन सोनी, जनपद अध्यक्ष सुनीता संतोष दुबे, जिला मंत्री विजय दुबे, जिला उपाध्यक्ष सुरेश राय, युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष पूजा देवी सिंह, राजेश चौरसिया, संदीप सोनी, शैलेंद्र झारिया, महामंत्री आशीष चौरसिया, सरपंच शिवचरण पटेल, उपसरपंच विवेक रिंकू मिश्रा, सचिव अनिल दिक्षित, पंच पिंकी झारिया, गंगाराम चौधरी, सूरज चौधरी, गिरनी कुमार, जगदीश झरिया एवं प्रशासनिक अधिकारी एस डी एम विंकी सिंह मारे, जनपद पंचायत सीईओ केपी परोहा, नायब तहसीलदार संदीप सिंह, उमरियापान थाना प्रभारी अनिल काकड़े सहित सुपरवाइजर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आशा कार्यकर्ताओं उपास्थित रहीं ।



