मध्य प्रदेश

उमरियापान में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान | मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार अमृत महोत्सव एवं कलेक्टर अवि प्रसाद के कुशल निर्देशन एवं मार्गदर्शन में जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा के 73 ग्राम पंचायतों मे मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम आयोजित हुआ । कार्यक्रम मे प्रथम चरण में निर्देश के अनुक्रम में शिलाफलम की स्थापना, पंचप्रण प्रतिज्ञा, वसुधा वंदन वीरो का वंदन एवं राष्ट्रध्वज फहराना जैसा महत्वपूर्ण कार्यक्रम चरणबद्ध तरीके से आयोजित किया गया। इसी क्रम में ग्राम पंचायत सरपंच अटल ब्यौहार ने ध्वाजारोहण कर राष्ट्र गायन किया ।शासन के निर्देश के अनुक्रम में चरणबद्ध तरीके से कार्यक्रम का आयोजन किया गया है । जिसमें ग्राम पंचायत के पंच एवं जनप्रतिनिधि गण उपास्थित रहे। उपयंत्री मनीष हल्दकार, सरपंच अटल ब्यौहार, जनपद सदस्य शैलेंद्र पौराणिक, समाजसेवी राजेश ब्यौहार, वैभव चौरसिया, बड्डा गुप्ता, जितेन्द्र अरोरा, राजेन्द्र चौरसिया, रोजगार सहायक अतुल चौरसिया, पत्रकार सतीश चौरसिया आदि उपास्थित रहे।

Related Articles

Back to top button