मध्य प्रदेश
प्रसिद्ध देवी धाम खंडेरा में फिर पहुँचा तेंदुआ
रिपोर्टर : राजकुमार रघुवंशी
रायसेन । रायसेन जिले के ग्राम खंडेरा में एक बार फिर दिखा तेंदुआ। CCTV टीवी कैमरे में क़ैद हुआ तेंदुआ।
देर रात गाँव में घूमता दिखा तेंदुआ। ग्रामीणों में दहशत का बना माहोल। वन विभाग की टीम बनी लापरवाह। कई दिनों से सूचना देने के बाद भी वन विभाग नहीं दे रहा है ध्यान।
वन विभाग की टीम किसी बड़ी दुर्घटना का कर रही है इंतज़ार।
विगत कुछ दिनों पहले तेंदुए ने एक महिला पर घर में ही किया था हमला।
ग्रामीणों ने उस समय भी किया था चक्काजाम। एक बार फिर नहीं हो रही ग्रामीणों की सुनवाई।



