पूर्व रंजिश पर युवक पर लाठियों से हमला गंभीर अवस्था में रेफर

पीड़ित को फोन लगा कर बुलाया फिर किया हमला, दो आरोपियों को पुलिस ने दबोचा
ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । रायसेन जिले के बेगमगंज के बस स्टैंड पर उस समय अफरा तफरी मच गई जब एक मारुति वैन में से लाठियां लेकर उतरे युवकों द्वारा एक युवक पर हमला कर दिया और उसकी बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी। थोड़ी दूरी पर मौजूद पुलिस को आता देख आरोपी मारुति वैन से भागने लगे लेकिन पुलिस के जवानों ने दो लोगों को धर दबोचा।
पुलिस और अन्य लोग घायल को सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया है। लाठियों की चोट से युवक के दोनों हाथों पैरों मैं चोट आई है वहीं मुंह के दांत भी टूट गए हैं।
आपको बता दें कि बिजली घर के पीछे की तरफ रहने वाले अर्जुन घावरिया का एक दिन पूर्व किसी बात को लेकर प्रदीप नेमा से मामूली विवाद हुआ था बुधवार शाम करीब 4 बजे फोन करके अर्जुन को बस स्टैंड बुलाया और पहले से ही मारुति वैन में डंडों से लैस बैठे प्रदीप नेमा व अन्य ने अर्जुन के आते ही उस पर हमला बोल दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
अमृतलाल मालवीय, एसआई थाना बेगमगंज ने बताया कि पुलिस ने प्रदीप नेमा सहित अन्य लोगों पर विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है।



