बुन्देलखण्ड राज्य शीघ्र बनाये जाने की मांग
ब्यूरो चीफ: भगवत सिंह लोधी
दमोह। बुन्देलखण्ड निर्माण मोर्चा अध्यक्ष भानू सहाय ने पत्रकार वार्ता में कहा कि 2014 में 3 साल के भीतर रामराजा सरकार को साक्षी मानकर एवं बाबासाहब भीमराव अम्बेडकर जी को प्रॉमिस कर बुन्देलखण्ड राज्य बनवा देने का वादा सुश्री उमा भारती, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी एवं राजनाथ सिंह जी ने किया था। 3 साल की जगह 9 साल का समय गुजर गया पर केंद्र सरकार में अभी तक कार्यवाही तक प्रारम्भ नही की है। इन सभी नेताओं ने हम बुंदेलियो को झूठे वादे के माया जाल में फसाकर वोट की फसल काटने का कार्य किया है। मोर्चा के प्रतिनिधि मंडल से स्व. श्री अटल बिहारी बाजपाई जी ने कहा था कि आप लोग इन जनप्रतिनिधियों को हराने की ताकत एकत्रित कर लेगे तो फिर ये सभी जनप्रतिनिधि राज्य निर्माण के लिए चिल्लाना शुरू कर देंगे। बुन्देलखण्ड क्षेत्र के सभी प्रतिनिधियों को 8 बार पत्र लिख कर, ई मेल एवं व्हाट्स ऐप के माध्यम से आग्रह किया कि आप एक पत्र मा. प्रधानमंत्री जी को एक केंद्रीय गृह मंत्री जी को लिख कर बुन्देलखण्ड राज्य शीघ्र बनाये जाने की मांग कीजिये। पर इन जनप्रतिनिधियों ने राज्य निर्माण की मांग को ठुकराते हुए पत्र नही लिख कर जनता को यह बता दिया कि वे राज्य निर्माण की बात मात्र वोट पाने के लिये करते है। अब समय आ गया है ऐसे बहरूपियों को सबक सिखाने का। रामराजा सरकार को साक्षी मानकर 3 साल के भीतर बुन्देलखंड राज्य बनवा देने का वादा करने वालो को बुंदेलखंड निर्माण मोर्चा द्वारा लाखो राम बंधन श्री रामराजा सरकार के चरणों में लाखो राम बंधन इस आशय से पूजवाए है की इन बंधनों को घर घर जाकर “राम कौ कौल चढ़ाकर लोगो की कलाई पर बांध कर राज्य बनाने का झूठा वादा करने वालो को चुनाव में वोट न देकर हराने का कार्य करेंगे। बुंदेलखंड राज्य निर्माण के समर्थन करने वाले उम्मीदवार का जीत दिलाएंगे।



