मध्य प्रदेशराजनीति

भमका से रोझन एवं जिर्री कटरा मार्ग पुल व सड़क निर्माण की स्वीकृति ग्रामवासियों ने बड़वारा विधायक का जताया आभार

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया

उमरियापान । जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा के ग्राम भमका से रोझन एवं जिर्री कटरा मार्ग में पुल एवं सड़क बनाएं जाने बड़वारा विधायक विजय राघवेंद्र सिंह द्वारा शासन प्रशासन को अनेकों बार पत्राचार किया गया व इस संबंध में विधानसभा प्रश्न के माध्यम से इस ओर सरकार का ध्यान आकर्षण कराया गया । जिसका परिणाम है कि आज बड़वारा विधानसभा क्षेत्र के भमका एवं रोझन के वासियों के लिए पुल की सुविधा मिलने जा रही है । अमित गर्ग ने बताया कि बड़वारा विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक विजय राघवेंद्र सिंह ने भमका से रोझन एवं पुल निर्माण कार्य हेतु विधानसभा बैठक में 3 मार्च 2023 को प्रश्न चिन्ह में ढीमरखेड़ा के ग्राम भमका से ग्राम रोझन मार्ग पर पुल निर्माण, ग्राम आमाझाल से ग्राम कुदरा मार्ग पर जिन्ना घाट के पास पुल निर्माण, ग्राम जिर्री से कटरा मार्ग पर पुल निर्माण आदि विकास कार्य के लिए सदैव बड़वारा विधायक विजय राघवेंद्र सिंह द्वारा हमेशा विधानसभा में अपने क्षेत्र की समस्याओं को विधानसभा में उठाते हैं । बड़वारा क्षेत्र के नागरिकों ने विधायक विजय राघवेंद्र सिंह बसंत भैया के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद प्रेषित करते हैं । साथ ही विधानसभा क्षेत्र की जनता इस बात का संकल्प लेते हैं कि आने वाला विधानसभा चुनाव में बसंत भैया एवं कांग्रेस पार्टी को प्रचंड बहुमत के साथ विजयी बनाएंगे । भमका से रोझन मार्ग एवं जिर्री कटरा मार्ग में पुल निर्माण कार्य स्वीकृत होने पर समस्त भमका एवं रोझन वासियों ने बड़वारा विधायक विजय राघवेंद्र सिंह का आभार व्यक्त किया है ।

Related Articles

Back to top button