जनपद पंचायत सभागार में डेम निर्माण को लेकर हुई समीक्षा बैठक
डेम का सर्वे नहीं रुका तो ग्रामीणो के द्वारा उग्र प्रदर्शन की चेतावनी
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान | ढीमरखेड़ा तहसील के ग्राम कटरिया एवं आस- पास के करीब 22 गांव जो कि जल संसाधन विभाग के द्वारा डेम का निर्माण होना हैं जिसको लेकर ग्रामीणों में बेहद रोष हैं । वही ग्रामीणो का कहना हैं कि हमने अपनी जिंदगी में गांवों में सजोह करके अपना आशियाना बनाया हैं। अब हम अपना आशियाना छोड़कर कहां जाए। वही डेम बनने से हमारे जान – माल की हानि हों सकती है। जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा के सभागार में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विधायक विजयराघवेंद्र सिंह ( बसंत भैया ) अनुविभागीय अधिकारी विंकी सिंहमारे, तहसीलदार, जिला पंचायत सदस्य कविता पंकज राय, आनंद मिश्रा आदि उपस्थिति रहे। विधायक विजय राघवेंद्र सिंह ने बैठक में आये ग्रामीणों की समस्या सुनी एवं ग्रामीणों ने कहा कि डेम सर्वे काम रोका जाए । बैठक में विधायक व जनप्रतिनिधियों ने कहा कि यह डेम बनाने से कितने गांवों के लोग बेघर हो जाएंगे । बैठक में विधायक विजय राघवेंद्र सिंह एवं जनप्रतिनिधियों ने कहा कि सर्वे का कार्य अब रोक दिया जाएगा ।



