शहर कांग्रेस ने राज्यपाल के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह। शहर कांग्रेस कमेटी दमोह ने राज्यपाल के नाम दमोह कलेक्टर को एक ज्ञापन सौंपा। अध्यक्ष कोमल अहिरवार ने बताया कि दिनांक 24 अगस्त को मध्यप्रदेश के खुरई के अंतर्गत ग्राम बरोदिया के दबंगों द्वारा दलित बेटी के साथ 2019 में छेड़छाड़ की गई थी इस मामले को खत्म करने के संबंध में दबंगों द्वारा राजीरामा करने का दबाव बना रहे थे जिसका विरोध करने पर पीड़ित दलित बेटी के भाई की पीट पीट कर हत्या कर दी गई जब बेटी की मां अपने बेटे नितिन अहिरवार को बचाने गई तो उसके साथ मारपीट एवं कपड़े उतार कर नग्न अवस्था में पूरे गांव में घुमाया गया। इस घटना का कांग्रेस पार्टी पुरजोर विरोध एवं निंदा करते है। साथ ही भाजपा के मंत्री भूपेन्द्र सिंह की विधानसभा सदस्यता, भाजपा की प्राथमिक सदस्यता समाप्त की जायें। सरकार दलित आदिवासियों की हत्याओं एवं बलात्कारों में भारत नंबर एक है मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ऐसी घटनाओं पर मौन हो जाते है और इनका बुल्डोजर खराब हो जाता है। ज्ञापन सौपते हुए मांग की है कि पीड़ित परिवार को सर्व प्रथम सुरक्षा व्यवस्था दी जायें एवं पीड़ित परिवार को एक करोड़ रूपये की आर्थिक मदद दी जाये एवं अपराधियों के मकान पर बुल्डोजर चलाये जाये एवं पुलिस विभाग को आदेश किया जाये कि वह इस घटना की सुक्ष्मता से जांच कर कठोर कार्यवाही करें ताकि अपराधियों को न्यायालय ने मृत्यु दण्ड से दण्डित कर सके साथ ही भाजपा के मंत्री भूपेन्द्र सिंह की पार्टी से प्राथमिक सदस्यता समाप्त की जायें। अगर उपरोक्त मांगों को तीन दिवस के अंदर पूरा नहीं किया गया तो कांग्रेस पार्टी पूरे प्रदेश में आंदोलन करेगी जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। ज्ञापन देने वालों में कोमल अहिरवार, मंजीत यादव, वीरेन्द्र सिंह, शैलेन्द्र सिंह, भूपेन्द आदि प्रमुख है।



