शरीर में लिपटे तार, विद्युत लाईन की सप्लाई का पलग में लेटकर रहा था इंतजार, 35 वर्षीय युवा किसान की मौत
हादसा या घटना ? पुलिस लगीं विवेचना में
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । एक विचित्र स्थिति में घटना घटित हुई हैं । यहॉ पर किसान ने अनोखे तरीके से आत्महत्या करने का मामला सामने आया है । यह दृश्य जिसने भी देखा वहा उपस्थित लोगों की रूह कांप उठी।
पाटन थाना क्षेत्र अन्तर्गत आने वाले ग्राम चपोग का बताया जा रहा है । यहाँ रहने वाले किसान ने पहले तो नलकूप में लगी मोटी बिजली की वायर को काटा और फिर उसका ऊपरी प्लास्टिक का हिस्सा अलग अलग किया। उसके बाद अपने हाथ में तार को लपेट लिया।
हादसा या घटना लगा प्रश्न चिन्ह ? – हादसा के पहले हो ना हो जब बिजली बंद थी तभी मृतक ने बिजली के तार हाथ मे लपेट कर खटिया में लेट गया होगा और बिजली चालू होने का इन्तजार कर रहा था । बिजली आनें से मौत हुई होगी ?
बिजली आने के बाद करंट की चपेट में आकर किसान की दर्दनाक मौत हो गई।
मृतक किसान का नाम प्रमोद नामदेव 35 वर्ष है ये खेत पर काम करने गया था। जब वह देर तक घर नही लौट कर आया तो उसके पिता उसे खेत में देखने गए। जैसे ही वह पलंग पर मृत अवस्था में पड़ा हुआ मिला वह दंग रह गए ।
स्थानीय लोगों एवं पीड़ित परिवार से प्राप्त जानकारी के अनुसार किसान प्रमोद नामदेव 35 वर्षीय के दो छोटे-छोटे बच्चे है। जिसकी पत्नी रक्षाबंधन में दोनों बच्चों के साथ मायके चली गई थी। घर पर मृतक और बुजुर्ग पिता रामचरण नामदेव अकेले थे। सुबह करीब 11 बजे के दौरान प्रमोद ने पिता से यह कहकर निकला कि मैं खेत जा रहा हूँ। इतना कह पिता ने भी बोला ठीक है, ज़ल्दी घर लौट आना। गांव के पास ही प्रमोद का खेत है। जहां वह पैदल ही गया और देर तक जब पुत्र प्रमोद घर लौटकर नही आया तो पिता को चिंता हुई तो वह अपने बेटे को देखने के लिए खेत चले गए। जैसे ही मृतक के पिता खेत पहुंचे तो प्रमोद खाट पलंग पर मृत अवस्था में पड़ा हुआ मिला । और उसके हाथों में बिजली पंप की केबल के तार लिपटे हुए थे। बेटे को मृत अवस्था में देख पिता जोर-जोर से रोने लगें। थोड़ी देर में मृतक को देखने ग्राम के लोगों की भीड़ जमा हो गई। कुछ देर बाद इस घटना की जानकारी पाटन पुलिस को सूचना दी घटना की जानकारी लगते ही पाटन थाना पुलिस अपने स्टाप के साथ मौके पर पहुंच कर शव का पंचनामा बना कर मृतक युवक का शरीर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया । वही घटना किन परिस्थितियों में हुई हैं इसकी जांच पड़ताल शुरु कर दी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की पुष्टि हो पाएगी ।



