क्राइम
बाइक टक्कर, महिला की मौत, पुलिस ने प्रकरण किया दर्ज
सिलवानी । सिलवानी थाने के जैथारी पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम निभौरा निवासी एक महिला की बाइक की टक्कर से मौत हो गई। परिवार की रक्षाबंधन की खुशियां मातम में बदल गई। परिजनो का रो रो कर बुरा हाल है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार को धर्मराज आदिवासी अपनी पत्नी सविता आदिवासी उम्र 30 साल को बाइक पर लेकर जा रहे थे कि नारायणपुर पापड़ा के बीच विपरीत दिशा से आ रही बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे सविता आदिवासी बाइक से उछल कर सड़क पर गिर गई। बाइक सवार टक्कर मार भाग गया। जिन्हे रात को सिविल हॉस्पिटल सिलवानी लाया गया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सिलवानी पुलिस ने प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया और शव का शुक्रवार की सुबह पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौप दिया गया। परिवार की रक्षाबंधन की खुशियां मातम में बदल गई। परिजनो का रो रो कर बुरा हाल है।



