मध्य प्रदेशराजनीति

प्रदेश महामंत्री पं मनु मिश्रा के नेतृत्व में किसान कांग्रेस की बैठक संपन्न हुई

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी द्वारा किसानों के हित में घोषित योजनाओं के प्रचार प्रसार को गति देने हेतु प्रसिद्ध हनुमत धाम मंडपा इमलिया में किसान कांग्रेस की मंडल की बैठक का आयोजन किया गया इसमें मुख्य रूप से प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री पंडित मनु मिश्रा ने सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कमलनाथ जी ने किसान हित को देखते हुए जो महत्वपूर्ण घोषणा की है उनका संपूर्ण विधानसभा क्षेत्र में किसानों तक पहुंचने का कार्य किसान कांग्रेस के साथियों को करना चाहिए जिसमें प्रमुख रूप से 5 हॉर्स पावर तक बिजली का बिल माफ, किसानों के पुराने बिजली के बिल माफ करने, किसान कर्ज माफी जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लेकर 2023 में मध्य प्रदेश में कमलनाथ जी को मुख्यमंत्री बनाना एवं प्रदेश में कांग्रेस की सरकार लाना हम सभी का दायित्व है इसके लिए सभी को एक जुट होकर कार्य करना चाहिए। जिला कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष वीरेंद्र ठाकुर धार्मिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पंडित उमाशंकर चौबे, जिला किसान कांग्रेस के अध्यक्ष पंडित नितिन मिश्रा ने कहा कि कमलनाथ जी एक ऐसे नेता है जो कहते हैं वह करते हैं पहले भी किसानों की कर्ज माफी का निर्णय लिया वृद्धावस्था पेंशन को 300 से ₹600 किया गांव-गांव में गौशाला का निर्माण किया और आगामी समय में कांग्रेस की सरकार आने पर सारी अधूरी योजनाएं पूर्ण की जाएगी वर्तमान में अल्प वर्षा की स्थिति कारण जिले में फसलों की खराब स्थिति को देखते हुए सुंदरकांड का पाठ कर भगवान से अच्छी वर्षा की प्रार्थना की गई।
बैठक में मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष संजीव भाई, किसान कांग्रेस के मंडल अध्यक्ष खेमचंद नामदेव, पूर्व मंडल अध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा, धर्मेंद्र सिंह लोधी, बलराम ठाकुर, सत्येंद्र सिंह राजपूत, जाहर सिंह, पप्पू कुशवाहा, अमित पटेल, पूर्व सरपंच इमलिया, मनके व्यास, बद्री अहिरवार, धर्मेन्द्र सिंह लोधी ठाकुर, रूपसिंह ठाकुर,लल्ली, प्रेम सिंह ठाकुर, महादेव, संजू अहिरवार, दम्मू राठौर, तीरथ सेन, एक चिश्ती समस्त मंडल सेक्टर की कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button