मध्य प्रदेश

सिलवानी के पत्रकारों ने शोक संवेदना व्यक्त कर विधायक रामपाल सिंह को बंधाया ढाढ़स

सिलवानी। सिलवानी पत्रकार संघ के सदस्यो ने सोमवार को उदयपुरा तहसील के ग्राम केवट पिपलिया पहुंचे जहां पर पूर्व मंत्री एवं सिलवानी विधायक रामपाल सिंह के मंझले भाई स्वर्गीय श्री रुद्र प्रताप सिंह राजपूत के आकस्मिक निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की।
इस अवसर पर पत्रकारो ने स्व. श्री रुद्र प्रताप सिंह जी के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर शोक संवेदना व्यक्ति की। एवं पत्रकारो ने शोकाकुल परिवार विधायक रामपाल सिंह एवं अन्य परिजनों के साथ बातचीत की और इस दुख की घड़ी में ढाढ़स बांधते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
इस दौरान दिनेश चौरसिया, गजेन्द्र गुप्ता, फेज खान, शुभम साहू, देवेन्द्र मिश्रा, शिवकुमार रघुवंशी, राधेश्याम साहू, फहीम मंसूरी, केदार सिंह रघुवंशी, रकीब खान, शिवम नामदेव आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button