कृषिमध्य प्रदेश

इंद्रदेव की कृपा से हुई बारिश से खरीफ फसलों को मिला अमृत तुल्य पानी, किसानों ने ली राहत की सांस

रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । पिछले 2 से 3 सप्ताह से यहां मानसूनी बारिश नहीं होने के कारण खरीफ फसले सोयाबीन मक्का ज्वार बाजरा मटर मूंग उड़द राहर आदि इन दिनों खेतो में खड़ी हुई है उन्हें इस समय पानी की सख्त आवश्यकता होने के बावजूद वर्षा जल नहीं मिलने के कारण वह उमठने लगी थी किसानों ने बताया है कि कहीं-कहीं फसले इतनी ज्यादा सुख गई थी कि किसानों को नउम्मीद के चलते मजबूरी में टैक्टर चलाकर बखरना पड़ा, कही कही किसानो ने सिचाई हेतु अपनी पानी की विधुत मोटरे चालू कर उमठ रही फसल बचाने की हर संभव कोशिश की इस बीच इंद्रदेव की कृपा से मंगलवार 5 सितंबर से यहां मौसम में आए बदलाव और काले काले बादलों के आकाश मे आच्छादित होने और अच्छा पानी गिरने से फसलो को जीवन दान मिल गया है किसानों का कहना है कि उन्होंने इस वर्ष उत्तम किस्म के बीज व महंगे उर्वरक खरीदकर खेतो मे डाले थे इससे अच्छी फसलों को लेकर वह आशान्वित थे, इस वर्ष फसले भी आशा के अनुकूल होने के कारण किसानों में काफी उत्साह था लेकिन बीच में अवर्षा की स्थिति आने के कारण उनका उत्साह धरा का धरा रह गया करीब एक पखवाड़े की अवर्षा से फसलों को काफी नुकसान पहुंचाना शुरू हो गया था जिससे किसान चिंतित परेशान हताश निराश देखा गया हतोत्साहित, किसानो के मुरझाये हुए चेहरों पर इंद्रदेव ने 5 सितंबर को कृपा करते हुए खुशी वापस लौटा दी पिछले दो-तीन दिनों से यहां अच्छी बारिश होने से चारों तरफ वातावरण सुहावना व मनमोहक हो गया है।

Related Articles

Back to top button