हिन्दू उत्सव समिती के तत्वाधान में मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन
रिपोर्टर : मधुर राय
बरेली। प्रतिवर्षअनुसार इस वर्ष भी श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष में बरेली हिंदू समिति बरेली के तत्वाधान में नगर के बड़ा बाजार में मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन होने जा रहा है हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष मनमोहन शर्मा ने बताया कि प्रतिवर्ष के भांति इस वर्ष भी मटकी तोड़ प्रतियोगिता का आयोजन बड़े ही धूमधाम से होने जा रहा रहा है। जिसमें मटकी को 25 फिट ऊंचाई पर लटकाया गया है। जिसे फोड़ने के लिए फिलहाल नगर की दो टीमों ने भाग लिया है। इसके बाद और भी टीम में इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए बढ़ सकती है इस प्रतियोगिता का शुभारंभ दिनांक आठ सितंबर शुक्रवार को दोपहर 1 बजे से होगा।
हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष मनमोहन शर्मा ने सभी नगर एवं क्षेत्र वासियों से अपील है की हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की, गोविंदायो की इन टोलियों का उत्साहवर्धन करने के लिए अधिक से अधिक संख्या में पधार कर इस प्रतियोगिता को सफल बनावे। बता दे इस मटकी फोड़ प्रतियोगिता की राशि प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी तय नहीं की गई क्योंकि पूर्व वर्षों मे भी देखा गया है कि पुरस्कार की शुरुआती राशि 2100, 3100, 5100 रू तक होती थी जो बढ़कर दुगनी और तिंगनी हों जाती हे। इस वर्ष भी प्रतियोगिता की विजेता पुरस्कार शुरुआती राशि 5100 रू बताई जा रही है अब देखना यह होगा कि यह राशि कहां तक पहुंचती है। इस प्रतियोगिता में फिलहाल नगर की होली चौक समिति एवं लव कुश समिति दो टीमों ने भाग लिया है।



