मध्य प्रदेश

श्रीकृष्ण गौशाला श्री कृष्ण जन्माष्टमी के सुअवसर पर “सेरों” का कार्यक्रम संपन्न

जमुनिया। रायसेन जिले की सिलवानी तहसील में महालक्ष्मी स्व सहायता समूह के द्वारा शासकीय श्री कृष्ण गौशाला का संचालन किया जा रहा है। स्व सहायता समूह की महिलाओं के संचालन में शासकीय श्री कृष्ण गौशाला का संचालन बहुत कुशलता के साथ किया जा रहा है इसके साथ-साथ ही गौशाला में समय-समय पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होते रहते है। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर गौशाला प्रांगण में सेरों का कार्यक्रम रखा गया। जिसमें क्षेत्र के ग्रामों से अधिक संख्या में लोगों ने सुबह तक सेरे किए।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत जमुनिया के सरपंच संजय तुमराम, पूर्व सरपंच मुन्ना लोधी, मिश्री पटेल, प्रेमनारायण पटेल, ग्याप्रसाद लोधी, दीनदयाल लोधी, प्रदीप कुमार प्रजापति एवं सभी ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button