मध्य प्रदेशराजनीति

विद्युत कटौती के विरोध में जिले भर में कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । जिले में बेतहाशा विद्युत कटौती बढ़े हुए बिजली के बिल एवं जले ट्रांसफार्मर के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण जिला अध्यक्ष करण सिंह चौहान के मार्गदर्शन में निवार स्लीमनाबाद विजयराघवगढ़ बहोरीबंद क्षेत्र में में धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम आयोजित किया गया ।
निवार में आयोजित कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गुलाम जफर ने कहा कि निवार क्षेत्र में रात-रात घर लाइट नहीं रहती है नागरिक परेशान है बिजली कटौती, बढ़ते हुए बिजली बिल, खराब पड़े ट्रांसफार्मर को लेकर बिजली ऑफिस निवार में धरना प्रदर्शन एवं सहायक यंत्री को ज्ञापन दिया गया मंडल अध्यक्ष निवार मोनू सिंह, जरवाही सेक्टर अध्यक्ष विमल कुशवाहा, पप्पू चौबे जी, सादिक भाई, रमेश विश्वकर्मा, आनंद यादव, रिंकू कुशवाहा, भीम बर्मन, सुनील रजक, अर्जुन कुशवाहा, राकेश यादव, सोनू, व अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता एवं किसान मौजूद रहे।
विजयराघवगढ़ ब्लॉक मुख्यालय में ब्लॉक अध्यक्ष रविंद्र सिंह छोटू के नेतृत्व में मध्य प्रदेश विद्युत मंडल के कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया गया रिसोर्स पर पूर्व विधायक ध्रुव प्रताप सिंह बघेल, वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री श्रीमती पदमा शुक्ला, पंडित श्याम तिवारी,
स्लीमनाबाद विद्युत मंडल कार्यालय के सामने ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप त्रिपाठी के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा की सिलिमानाबाद क्षेत्र में ट्रांसफार्मर जले हुए हैं किसान परेशान है जिला महामंत्री आदित्य दुबे, मंडलम अध्यक्ष दीपक तिवारी, अंकेश जैन, मंडलम अध्यक्ष राकेश साहू, धर्मेंद्र यादव, रवि शंकर सिंह आदि उपस्थित रहे ।
बहोरीबंद मुख्यालय में जिला कांग्रेस महामंत्री अजय गर्ग एवं ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संतोष पटेल के नेतृत्व में विद्युत मंडल कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया गया । जिसमें बहोरीबंद क्षेत्र के किसानों की समस्याओं के निराकरण की मांग की गई । बहोरीबंद मुख्यालय में मध्य प्रदेश विद्युत मंडल के सामने जिला प्रवक्ता ब्रजराज सिंह, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अंबिका द्विवेदी, ब्रह्मदत्त अवस्थी, रामशरण उपाध्याय, हरिशंकर पांडे, विकास सिंह, नरोत्तम पटेल, कप्तान सिंह, अजय चौबे, अशोक द्विवेदी एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button