केन्द्रीय मंत्री से मिले सिहोरावासी, चर्चा में रखी जिले की बात, केंद्र सरकार के समक्ष रखेगे सिहोरा जिले का मुद्दा
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । जबलपुर जिले की सीमा से लगे हुए सिहोरा नगर में मध्यप्रदेश सरकार की जन आशीर्वाद यात्रा में सिहोरा आये केन्द्रीय राज्य मंत्री प्रह्लाद पटेल से जिला सिहोरा की माँग कर रहें आन्दोलन कार्यकर्ताओं ने जन सभा के पहले ही अनिल पिल्ले के निवास स्थान में पहुच कर एकत्रित हुए। जैसे ही केन्द्रीय मंत्री की गाड़ी वहा पहुची उन्होनें अपनी मूल बात रखी।
अनिल पिल्ले के निवास स्थान सिहोरा में रुक कर जिला सिहोरा की माँग कर रहें 5 सदस्यों से मिलकर उनकीं कही बातो पर अमल किया और चर्चाओं में उनसे सिहोरा परिसीमन के साथ मूल विषय पर बात रखी। वही उन्होनें मीडिया की उपस्थित में सभी कार्यकर्ताओ के सामने चर्चा रखी कि आप की बात सरकार के समक्ष रख कर बात करुगा।
इन सभी कार्यकर्ताओं की बात से आन्दोलन कर्ता तो चले गये । पर उनकीं नाराजगी देखने को मिली जन सभा स्थल पर सिहोरा नगर में जैसे ही जन आशीर्वाद यात्रा का आगमन हुआ वैसे ही जोर जोर से अबकी बार जिला सिहोरा के नारे लगने लगे । जन आशीर्वाद यात्रा के रथ पर सवार क्षेत्रीय विधायक व सांसद के साथ साथ पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओ ने चल रहें जिला सिहोरा आन्दोलन की माँग को देखतें हुये आगें आ गये ।
लम्बे समय से चल रहे जिला सिहोरा की माँग पूरे मध्यप्रदेश सरकार के लिए बड़ा प्रश्न है?
जिससे लक्ष्य जिला सिहोरा व स्थानीय लोगों ने ठाना है कि जिला नही तो वोट नहीं का नारा लगाते हुए विरोध जताया। लक्ष्य जिला सिहोरा की माँग पूरे कौशल में मध्यप्रदेश सरकार के लिए बड़ी ही विचित्र स्थिति बनी हुई है । जिस प्रकार से मुख्यमंत्री कई नये जिलों की घोषणा कर रहें हैं और 20 वर्षो से सिहोरा जिले की माँग कर ध्यानाकर्षण भी नहीं दे पा रहे हैं। उससे रुष्ट सिहोरा वासी ने ठाना है इस बार जिला सिहोरा बनना है। जिला नही तो वोट नहीं का नारा बुलंद किया।



