मध्य प्रदेश

पंचायत सरपंच संगठन ने एसपी को ज्ञापन सौंपा

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । मप्र पंचायत सरपंच संगठन सरपंच एकता जिंदाबाद हम सब एक हैं के प्रदेश अध्यक्ष सोमेश गुप्ता और जिला अध्यक्ष महेश उपाध्याय के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक दमोह सुनील तिवारी के नाम समस्त सरपंचों ने एकजुट होकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपते हुए सरपंच के विरुद्ध कार्रवाई के संबंध में अपनी बात रखी।
सरपंचों ने ज्ञापन देते हुए कहा कि जनपद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि के द्वारा सरपंच हथना परसराम मिश्रा को फोन पर अनावश्यक रूप से पैसे की मांग की, जिसका विरोध सरपंच परसराम मिश्रा द्वारा किया गया। पैसे देने इनकार करने पर दीपक परिहार द्वारा घनश्याम अहिरवार से झूठ हरिजन एक्ट का मामला दर्ज करवाया गया है. जिसकी वॉइस रिकॉर्डिंग पेन ड्राइव प्रस्तुत भी की गई है। दीपक परिहार के सहयोगी घनश्याम द्वारा मामले की पुनः विवेचना करवा कर मामला खारिज किया जाने को लेकर ज्ञापन दिया गया है। किसी भी सरपंच के ऊपर पुलिस विभाग द्वारा किसी भी प्रकार मामला दर्ज करने के पूर्व विवेचना अति आवश्यक रूप से करवाई जाए एवं सरपंच को पूर्व में सूचित आवश्यक रूप से किया जाए।
इस दौरान पिपरिया दिगंबर जनक रानी, सरपंच मुहली, घाट पिपरिया बबीता साहू,राजेश उमरी, अभाना गोविंद सिंह, सागोनी कला मुकेश, रीकेश चौबे गुंजी, दर्शन सिंह रियाना और भी सरपंच मौजूद रहे.
*इधर भी ज्ञापन सौंपा*
हथना निवासी गुड्डू मिश्रा द्वारा आवेदक को जान से मारने की धमकी को लेकर कुछ गांव के युवाओं ने दीपक ठाकुर जनपद पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन दिया है. इस दौरान आवेदक घनश्याम अहिरवार, राजा दुबे, महेश, रितिक, नवीन बौद्ध, सहित और भी तमाम लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button