मध्य प्रदेश

विद्यासागर महाराज के अवतरण दिवस पर सिविल अस्पताल में वितरण किए फल

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । आचार्य विद्यासागर महाराज का 78 वां अवतरण दिवस शरद पूर्णिमा पर नगर मैं धूमधाम के साथ मनाया गया जैन समाज के लोगों ने जैन मंदिरों में पूजा अर्चना के साथ जन्मदिन मनाया। वही एक दूसरे को बधाई देकर जन्मदिन हर परिवार हर घर में मनाया गया। दोपहर में जैन समाज के वरिष्ठ जनों द्वारा नगर के सिविल अस्पताल में पहुंचकर मरीजों को फल वितरण किए। समाज के वरिष्ठ लोगों ने विद्यासागर महाराज के महान कार्यों के बारे में विस्तार से बताया। और मरीजों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
इस दौरान पार्षद अजय जैन, विनय खड़िया, जयकुमार जैन, प्रवीण जैन, बिट्टू जैन, सत्यम जैन, गुलशन जैन, निक्की जैन सहित दो दर्जन समाज के लोग सिविल अस्पताल पहुँचे।

Related Articles

Back to top button