मध्य प्रदेशराजनीति

राहुल सोनी बने युवा कांग्रेस ब्लॉक महामंत्री कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हर्ष व्यक्त

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान | मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस द्वारा पार्टी को मजबूत करने पार्टी के कार्यकर्ताओं को अहम जिम्मेदारी देकर आगामी विधानसभा चुनाव में जीत पर अहम भूमिका निभाने के लिए युवाओं के हाथ में बागडोर सोंप रहे हैं। जिसके चलते मध्य प्रदेश युवक कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीव्ही श्रीनिवास व प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया, प्रदेश प्रभारी अखिलेश यादव, नमई प्रधान जिला अध्यक्ष कटनी युवक कांग्रेस दिव्यांशु मिश्रा की अनुमति से बड़वारा विधायक विजय राघवेंद्र सिंह की अनुशंसा पर दशरमन निवासी राहुल सोनी को ढीमरखेड़ा ब्लॉक महामंत्री युवा कांग्रेस पर नियुक्त किया गया । जिस पर मंडलम अध्यक्ष रवि अवस्थी, रमेश प्रसाद गर्ग ने नव नियुक्त ब्लॉक महामंत्री को बधाई दी गई नव नियुक्त ब्लॉक महामंत्री राहुल सोनी ने बताया कि पार्टी ने मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी गई है मेरे द्वारा कर्तव्य निष्ठ से अपने पदों का निर्वहन किया जाएगा और संगठन को मजबूत करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की जाएगी।

Related Articles

Back to top button