MP Elections 2023: एमपी में IT का बड़ा एक्शन, शराब कारोबारी सोम डिस्टिलरीज के कई ठिकानों पर पड़ी रेड
ब्यूरो चीफ : संजय द्विवेदी
भोपाल । एमपी की जानी मानी शराब निर्माता कम्पनी के यहां इनकम टैक्स टीम ने छापा मारा है। सोम ग्रुप के गुलमोहर, त्रिलंगा और एमपी नगर समेत कई ऑफिस और घर पर एक साथ कार्रवाई शुरू की गई है।
मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के पहले प्रदेश के सबसे बड़े शराब कारोबारी सोम ग्रुप के कई ठिकानों पर आईटी (Income tax) ने छापेमार की है। इनमें भोपाल शाहपुरा थाना क्षेत्र सहित जबलपुर, इंदौर और छत्तीसगढ़ स्थित ऑफिस शामिल है। और वर्तमान में छापेमार कार्रवाई जारी है।
मंगलवार की सुबह आईटी (आयकर विभाग की टीम द्वारा छापामार कार्रवाई चल रही है। सोम ग्रुप के पांच राज्यों में 50 ठिकानों पर आयकर विभाग की सर्च जारी है। मध्य प्रदेश के भोपाल, जबलपुर, इंदौर और रायसेन में सोम ग्रुप के ठिकानों पर आज सुबह छापेमारी शुरू हुई है। मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, कटक और बेंगलुरु में भी आयकर विभाग ने कार्रवाई शुरू की है। केंद्रीय पुलिस बल के साथ सभी ठिकानों पर एक साथ सुबह 6 बजे कार्रवाई शुरू हुई है कार्रवाई में रायपुर, बेंगलुरु, मुंबई और दिल्ली के अधिकारियों को भी लगाया गया है।
सोम ग्रुप के भोपाल के कई आफिस पर सचिंग जारी है। एमपी नगर अरेरा कालोनी सहित कई ठिकानों पर टीम ने दबिश दी है। आय से अधिक संपत्ति और कई अन्य टैक्स के मामले में कार्रवाई हुई है। मध्य प्रदेश के अलावा छत्तीसगढ़ में भी इनकम टैक्स ने दबिश दी है। मध्य प्रदेश के सबसे बड़े शराब कारोबारी में सोम ग्रुप के अरोड़ा बंधुओं की गिनती होती है।



