मध्य प्रदेश
घर में घुसा तेंदुआ शावक, दो घंटे की मशक्कत के बाद वन अमले ने किया रेस्क्यू
एसडीओपी को कार्रवाई के लिए दिया ज्ञापन
रायसेन । गुरुवार की देर रात सांची विकासखंड के केमखेड़ी गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक घर में तेंदुआ का शावक घुस गया। घर में टीवी देख रहे परिवार के लोग तेंदुए के शावक के डर से तुरंत ही घर से बाहर भागे और बाहर से दरवाजा बंद कर वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर वन विभाग का अमला पहुंचा और दो घंटे की मशक्कत के बाद रेस्क्यू कर वन विहार भेजा। घर में तेंदुआ घुसने की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण डंडे लेकर पहुंचे। और वन अमले के साथ तेंदुआ के शावक का रेस्क्यू करने में मदद की।
वन परिक्षेत्र अधिकारी बृजेंद्र तिवारी ने बताया कि तेंदुआ के शावक का रेस्क्यू कर लिया है, शावक की आयु लगभग एक साल है।



