क्राइम

ससुराल आए व्यक्ति का शव खेत में मिला, पुलिस जांच में जुटी

एक दिन पहले बेगमगंज आने का कहकर घर से निकला था दूसरे दिन सुबह खेत में मिली लाश
परिजनों ने बताया कि नशा करने का था आदी
ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । रायसेन जिले के बेगमगंज तहसील के ग्राम सुनेहरा में सुबह के समय उस समय सनसनी फैल गई जब खेत में एक व्यक्ति का शव पड़ा देखकर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। मृतक की पहचान रामेश्वर अहिरवार ग्राम मीरखेड़ी थाना राहतगढ़ के रूप में की गई है जो अपनी ससुराल लखनसिंह अहिरवार के घर सुनेहरा आया हुआ था।
आपको बता दें कि रामेश्वर अहिरवार नशा करने का आदी था और 9 तारीख को वह अपनी ससुराल ग्राम सुनेहरा आया हुआ था। 10 नवंबर की सुबह करीब 9 बजे वह बेगमगंज जाने का कह कर गया और फिर वापस नहीं लौटा मृतक के साले लखनसिंह ने बताया कि सुबह ग्रामीणों ने बताया की खेत में एक शव डला हुआ है जाकर देखा तो वह उसके बहनोई का पाया गया। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई डायल 100 ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा उपरांत शव को पीएम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है। मृतक के पिता ने भी रामेश्वर अहिरवार के नशा करने की बात स्वीकार की है अंदाजा लगाया जा रहा है कि रात के समय अधिक नशे का सेवन करने के कारण उक्त घटना घटित हुई होगी, फिर भी पुलिस मामले की जांच के लिए पीएम रिपोर्ट का इंतेजार कर रही है। मृतक के शरीर पर किसी तरह के चोटों के निशान नहीं पाए गए हैं।
इस संबंध में संतोष गौर एसआई, थाना बेगमगंज का कहना है कि प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

Related Articles

Back to top button