प्रत्याशियो का जनसंपर्क जारी, क्षेत्र में प्रत्याशी के लिए तराजू जैसे हुये हाल, आम जनता के निर्णय का इन्तज़ार
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । जबलपुर जिले की सभी आठों विधान सभा क्षेत्रों में जहा उमीदवार अपने अपने क्षेत्रों व वार्डो में जनता के बीच पहुच कर अपने कार्यो का गुणगान कर रहें हैं तो वही दूसरी ओर ग्रामीण क्षेत्रों में देखा जाए तो काग्रेस व भारतीय जनता पार्टी के मैदान में उत्तरे प्रत्याशी हर पहलु को रखते हुए कई प्रकार की बाते आम जनता के बीच जा जाकर पहुचा रहें हैं । अब चुनाव मतदान को कुछ ही दिन शेष रह गए हैं जिससे कि सभी उमीदवार प्रत्याशी जी तोड़ मेहनत के साथ बैंड बाजा के साथ जनता के बीच देर रात तक डटे हुये है।
एक और विधान सभा क्षेत्र 102 सिहोरा की अलग ही चर्चा का मुद्दा नगर में छाया हैं- सिहोरा कुन्डम विधानसभा क्षेत्र 102 प्रत्याशी के लिए काटे की टक्कर तो हैं ही वही त्रिकोणीय मुकाबले में जहा पार्टी के प्रत्याशीयो में के लिए सिहोरा नगर से लेकर ग्रामींण अंचलों में उनके सहयोगी दलों लगातार जनसम्पर्क में व्यस्त नजर आ रहे हैं । अब 17 नवंबर को इन सभी के हित में आम जनता अपना अमुल्य वोट देकर इनका भाग्य बदलेगी ।
अभी तो सिहोरा कुन्डम में देखा जाए तो तराजू के पल्ले जैसी हालत इस नगर में सुनने-सुनाने को मिल रहे हैं । फिर भी आर पार की टक्कर में पुरुषो के बीच एक महिला हैं भारी नजर आ रही है । जिस जनता अपना मूल्य बोट प्रदान कर सकता है ।



