क्राइम

बाइक और बस की भिंडत, एक की मौत चार घायल

साईखेडा झिकोली के बीच सड़क दुघर्टना
रिपोर्टर : बृजेन्द्र कुशवाहा
साईखेड़ा । साईखेडा झिकोली के बीच स्टेट हाईवे 44 पर गाडरवारा से भोपाल जा रही अटवाल बस क्रमांक MP38 P 8155 ने कान्नीबाडा से बाहरबाडा जा रहे दो मोटरसाइकिल चालक बस से टकरा गये जिसमें एक मोटर साइकिल सवार चालक ब्रजेश पिता शौकिया चौधरी लगभग 30 बर्ष की घटना स्थल पर मौत और पत्नी और दो बच्चे घायल हो गये अन्य मोटर साइकिल सवार को भी चोटे आई जिनका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साईखेडा में इलाज चल रहा है । परिजनो ने बताया कि हम सभी कान्नीबाडा बिटिया की गोद भराई कार्यक्रम शामिल होने ट्रेक्टर से कान्नीबाडा गये थे दामाद और अन्य रिश्तेदार मोटरसाइकिल से साथ साथ आगे-पीछे चल कर अपने गांव बारहबडा लौट रहे थे ।पुलिस ने शव वाहन से मृतक को पोस्टमार्टम हेतु अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा कि बस चालक मौके से भाग गया।

Related Articles

Back to top button